
IMD Warning: आईएमडी मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगरा, जालौन, इटावा में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आगरा में आज 8 जुलाई, 9 जुलाई और 10 जुलाई को जमकर बारिश होने का पूर्वानुमान है। 12 जुलाई से मौसम में फिर परिवर्तन आएगा। धूप छांव के बीच तापमान बढ़ने की संभावना है। उमस लोगों को परेशान करेगी।
उत्तर प्रदेश के आगरा में आज झमाझम बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है रात में भी 90 प्रतिशत बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में 9 जुलाई को भी जमकर बारिश होने संभावना है। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी बारिश होने की जानकारी दी गई है जो करीब 100 प्रतिशत के आसपास है। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 10 जुलाई का तापमान 26.7 डिग्री से 31.7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 84 प्रतिशत बारिश होने की संभावना बताई गई है। शनिवार 11 जुलाई का तापमान 27.8 डिग्री से 33.9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 64 प्रतिशत बारिश होगी। रविवार 12 जुलाई का तापमान 27.8 डिग्री से 35.6 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 24 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।
सोमवार 13 जुलाई का तापमान 27.8 डिग्री से 35.6 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे 15 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मंगलवार 14 जुलाई का तापमान 28.3 डिग्री से 36.01 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी।