आगरा

IMD का पूर्वानुमान: आगरा सहित 14 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना, 24 जून को हो सकती है मानसून की एंट्री

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल आंधी-तूफान के साथ बादल गरजने और आकाशीय बिजली की संभावना है।

2 min read
Jun 08, 2026
आंधी तूफान का पूर्वानुमान, फोटो सोर्स- ChatGPT
सांकेतिक इमेज (सोर्स- AI)

IMD weather update: मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आंधी के साथ बादल गरजने और चमकने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने यह जानकारी दी है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश का असर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा भीषण गर्मी भी पड़ेगी। अगामी दिनों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर या आसपास रहने की संभावना है। अतुल सिंह ने कहा कि गोरखपुर के रास्ते आगामी 24 जून को मानसून यूपी में प्रवेश करने की संभावना है। इसके 20 से 25 दिनों में ही इसके कमजोर पड़ने की भी संभावना है ।

कई जिलों में आंधी-तूफान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। आज और कल मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर में आंधी चलने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। ‌

आगरा में आज खिली धूप

उत्तर प्रदेश के आगरा में आद तेज धूप निकली है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हैं। आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। प्री मानसून की गतिविधियों देखने को मिल सकती हैं।

कैसा रहेगा 9 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात के मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ मौसम के खराब होने की जानकारी दी गई है।

15 जून तक बारिश का पर्वानुमान

बुधवार 10 जून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अचानक मौसम में परिवर्तन आने का पूर्वानुमान है। 11 जून से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। तेज हवाओं के बारिश भी हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।‌ यह स्थिति 15 जून तक बनी रहेगी।

Published on:
08 Jun 2026 06:03 pm