आगरा

यदि करना चाहते हैं खुद का रोजगार, तो इंटरव्यू के लिए हो जाएं तैयार, यूपी सरकार देगी 10 से 25 लाख रुपये

तीन तिथियों में होंगे अभ्यर्थियों के आवेदन।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 2:58 PM IST
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

आगरा। यदि आप बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, और खुद का रोजगार करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार आपकी मदद करने जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की जांच के बाद अब बारी इंटरव्यू के लिए। इसके लिए तिथि घोषित कर दी गई है।

इतनी मिलेगी धनराशि
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया है कि उप्र शासन द्वारा प्रदेश के शिक्षित युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना लागू की गयी हैं। योजनान्तर्गत उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रुपये 25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम रुपये 10 लाख तक लागत की परियोजना स्थापित की जा सकेगी। उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रुपये 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु रुपये 2.50 लाख का मर्जिन मनी उपलब्ध कराई जाएगा। जो उद्यम के 02 वर्ष तक सफल संचालन के उपरान्त अनुदान में परिवर्तित हो जाएगा।


इन तीन दिन साक्षात्कार
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र योगेश कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत फाईल क्रमांक एक से 100 तक तथा विकलांगजन आवेदकों के साक्षात्कार 07 जून 2018 को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आगरा में आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार फाइल क्रमांक 101 से 310 तक आवेदकों के साक्षात्कार 08 जून 2018 को तथा फाईल क्रमांक 311 से 522 तक आवेदकों के साक्षात्कार 11 जून 2018 को प्रातः 11 बजे से जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र नुनिहाई, आगरा में आयोजित किए जाएंगे।

Published on: