2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता का बड़ा बयान- एक और बलिदान मांग रही राम जन्मभूमि, पीएम मोदी को भी दी नसीहत

साधु-संतों के बाद अब पार्टी के दिग्गज नेता विनय कटियार ने मंदिर को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार से बड़ी मांग कर दी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 6 Jun 2018, 2:39 PM IST

Vinay katiyar

भाजपा नेता का बड़ा बयान- एक और बलिदान मांग रही राम जन्मभूमि, पीएम मोदी को भी दी नसीहत

लखनऊ. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं, अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग और तेज होती जा रही है। साधु-संतों के बाद अब पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने मंदिर को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर न बना तो केंद्र सरकार की सारी योजनायें धरी की धरी रह जाएंगी। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भगवान राम की जन्म भूमि एक और बलिदान मांग रही है। बिना बलिदान के राम मंदिर बनना मुश्किल है। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री अब्बास नकवी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे नहीं, बल्कि विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी।

विकास के सारे काम पीछे छूट जाएंगे
2019 में बीजेपी विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी? इस सवाल पर विनय कटियार ने कहा कि विकास का मुद्दा तो हमारा एजेंडा है ही। हम उसे नहीं छोड़ सकते, लेकिन अगर अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो विकास के सारे काम पीछे छूट जाएंगे।

महंत बोले- बीजेपी के खिलाफ चलायेंगे आंदोलन
केंद्रीय मंत्री अब्बास नकवी के बयान पर अयोध्या के साधु-संतों ने तीखा विरोध जताया है। दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने कहा कि बीजेपी को अगर सत्ता में आना है तो उन्हें राम मंदिर का निर्माण करवाना ही होगा। बीजेपी को चेतावनी देते हुए महंत ने कहा कि अगर बीजेपी राम मंदिर की बात नहीं करेगी, तो हम मिलकर पूरी कोशिश करेंगे कि 2019 में भाजपा को हार का सामना करना पड़े। संत बीजेपी के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे।

मंदिर के पुजारी बोले- बीजेपी ने दिया धोखा
राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने भगवान राम के साथ धोखा किया है। भाजपा को अगर 2019 का चुनाव दोबारा जीतना है तो उसे राममंदिर का निर्माण शुरू करना होगा। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर ही सत्ता में आई थी, लेकिन अब इस ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। आचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को उपचुनाव के नतीजों से सबक ले लेना चाहिये।