पार्टी के अधिकारियों को इस अंदाज में फटकार लगा कर सुरेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि अगर कोई अधिकारी या कार्यकर्ता घूस लेता है, तो उसे घूस की जगह घूसा दें और अगर फिर भी न माने, तो उसे जूता दो। जाहिर योगी सरकार के विधायक इस बात से अपनी ही पार्टी की पोल खोल रहे हैं। उनकी इस बात पर सपा प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने जमकर योगी सरकार की खिल्ली उड़ाई है।