-लालचौक पर तिरंगा फहराने वाले संजय लाखड़ा का सम्मान -राष्ट्रीय पुस्तक मेला भारत माता की जयकार से गूंजा
आगरा। आगरा साहित्य उत्सव 2019 एवं राष्ट्रीय पुस्तक मेला में भारत माता की जयकार होती रही। मौका था ‘कश्मीरः धारा 370 से पहले और अब’ विषयक संगोष्ठी का। इस दौरान संजय लाखड़ा को मंच पर लाया गया। ये ऐसे युवा हैं, जिन पर श्रीनगर में तिरंगा (National Flag) फहराने पर आठ मुकदमे चल रहे हैं। फिर भी हार नहीं मानी।
यह भी पढ़ें
इन्होंने किया सम्मानित
संगोष्ठी को जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) अध्ययन केन्द्र के निदेशक आशुतोष भटनागर (ashutosh bhatnagar) ने संबोधित किया। इसी दौरान मेरठ से आए संजय को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पुस्तक मेला के मुख्य संयोजक डॉ. अमी आधार निडर, संयोजक डॉ. नीतू चौधरी, सुनीता सिंह, आरएसएस के विभाक प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी आदि ने सम्मानित किया। मधुकर चतुर्वेदी ने संचालन किया।
यह भी पढ़ें
आठ मुकदमे दर्ज हैं
संजय ने कहा कि 2014 में पहली बार लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। 2018 में तिरंगा फहराया। अपने ही देश में तिरंगा फहराने पर मुझे पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। क्या अपने अपने देश में तिरंगा फहराने पर मुकदमे लगते हैं क्या? 2019 में तिरंगा फहराया तो बड़ी संख्या में लोग थे। 31 अक्टूबर को फिर से श्रीनगर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अभी कुछ नहीं बदला है। मीडिया को होटल में ठहराया गया है। मीडिया वही दिखाता है, जो बताया जाता है। ऐसे भी नहीं है कि उन्हें दबाया जा रहा है। उन्हें समझाया जा रहा है। ये लोग लम्बे समय से पाकिस्तान समर्थक थे।
यह भी पढ़ें