आगरा

ताजमहल पर कोर्ट की टिप्पणी को लेकर KRK ने कसा तंज, लोगों ने सुनाई जमकर खरी-खोटी

भाजपा मीडिया प्रभारी रजनीश सिंह ने एक याचिका दाखिल कर दावा किया था कि ताजमहल के बारे में झूठा इतिहास पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि वह ताजमहल के बंद 22 कमरों में जाकर शोध करना चाहते हैं और सच्चाई का पता लगाना चाहते है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2022, 11:23 AM IST
krk.jpg

आगरा का ताजमहल (Taj Mahal) मकबरा है या मंदिर? इसे लेकर दिन पर दिन मामला गहराता जा रहा है। इस बीच ताज महल के अंदर बंद 22 कमरों को खुलवाने की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने खारिज कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि ताजमहल किसने बनवाया, ये तय करना अदालत का काम नहीं है। कोर्ट ने कड़े रुख में कहा कि ऐसे तो कल जजों के चेंबर में जाने की मांग होने लगेगी। याचिका के जरिए जो मांग की जा रही है वो न्यायिक समीक्षा के दायरे में नहीं है। वहीं कोर्ट की तरफ से दिए गए इस बयान के बाद बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान (KRK) ने तंज कसा है।

कोर्ट के फैसले को लेकर कसा तंज

कमाल आर. खान ने ट्विटर पर लिखा कि’ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ताजमहल में कमरे खोलने की मांग कर रहे लोगों को चुप रहने की सलाह दी है। न्यायाधीश साहब ने उनसे इस तरह की जनहित याचिका दायर करने से पहले शिक्षित होने के लिए कहा। कोर्ट ने कहा कि हर गंवार, लुक्खा को कोर्ट से सवाल करने की इजाजत नहीं है।’ इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ट्विटर यूजर ने केआरके का उड़ाया मजाक

कमाल आर. खान के इस ट्विट के बाद ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि ‘तुम लोग परेशान हो कि अगर कहीं खुल गया तो सच्चाई सामने आ जाएगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘उन कमरों के अंदर ऐसा क्या है, जिसे हमेशा गुप्त रखा जाना चाहिए और जनता से छिपाया जाना चाहिए।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘मतलब, बिना पढ़ा लिखा या कम पढ़ा लिखा, इंसान अदालतों से इंसाफ की उम्मीद ना करें। कोर्ट सिर्फ, पढ़े लिखे लोगो के लिए है।’

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दी थी पीएचडी की सलाह

गौरतलब है कि अयोध्या के भाजपा मीडिया प्रभारी रजनीश सिंह ने एक याचिका दाखिल कर दावा किया था कि ताजमहल के बारे में झूठा इतिहास पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि वह ताजमहल के बंद 22 कमरों में जाकर शोध करना चाहते हैं और सच्चाई का पता लगाना चाहते है। वहीं खबरों के मुताबिक, कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि पहले किसी संस्थान से इस बारे में एमए पीएचडी कीजिए। तब हमारे पास आइए। अगर कोई संस्थान इसके लिए आपको दाखिला न दे तो हमारे पास आइए।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?