आगरा

लोकसभा 2019 के लिए मायावती ने निकाले ‘तरकस के तीर’

भाजपा और सपा के बाद बूथ जीतने के लिए बनाया एजेंडा, हर मतदाता का वोटर लिस्ट में होगा नाम, टीम बसपा ने शुरू की रणनीति, सोशल मीडिया पर बढ़ाई जा रही सक्रियता
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 4:50 PM IST
mawawati
mawawati

आगरा। लोकसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस ने अपनी अपनी रणनीति बनाई हैं। बसपा ने भी अपने तरकस से तीर निकालने शुरू कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के बूथ जीतो चुनाव जीतो के अभियान के बाद सपा का स्मार्ट बूथ ऐप आया तो नीला खेमा भी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में युद्धस्तर से जुट गया। टीम बसपा अब अपने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र बता रही है। बसपा नेता मतदाता सूची में अपने कार्यकर्ताओं के नाम के लिए बूथ पर तैनात रहेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर भी सक्रियता को बढ़ाया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2017 में बड़ी जीत हासिल की थी। इस जीत में भाजपा ने बूथ जीतो चुनाव जीतो पर अहम ध्यान दिया था। चुनावों में सपा के कार्यकर्ताओं ने बूथ मैंनेजमेंट में भारी गड़बड़ी का अंदेशा जताया था। इसके बाद हाईकमान ने सभी जिलाध्यक्षों को बूथ लेबल की लिस्ट तक मंगाई थी। अब सपा ने स्मार्ट बूथ ऐप लांच किया है, जिसमें बूथ के कार्यकर्ताओं का पूरा ब्योरा देखा जा सकता है। बसपा भी बूथ जीतने के स्लोगन पर काम करती नजर आ रही है। जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण ने जानकारी दी कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ लेबल से सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। बूथ जीतेंगे तो चुनाव भी जीतेंगे, इस आधार पर काम किया जा रहा है। बूथ मजबूत करने के लिए टीम काम कर रही है।

सोशल मीडिया पर बढ़ाई जा रही सक्रियता
सोशल मीडिया पर भी बसपा की सक्रियता अब बढ़ाई जा रही है। भारतेंदु अरुण के मुताबिक मोदी सरकार के चार साल के काम का ब्योरा जनता को दिया जा रहा है। सरकार दलित हितैषी होने का दम भरती है, लेकिन, दलित विरोधी मानसिकता वाली सरकार के काम का ब्योरा जनता को दिया जा रहा है। योगी सरकार में किस प्रकार दलितों पर जुल्म हो रहे हैं ये किसी से छुपा नहीं है। सोशल मीडिया से दूर रहने वाली बसपा अब सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाती दिख रही है।

Updated on:
20 Jun 2018, 4:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक