17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

42 दिनों की जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे सीएम

42 दिनों की जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे सीएम

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Arun Tiwari

Jun 20, 2018

BJP's development journey

BJP's development journey

भोपाल : विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलने जा रहे हैं । ये यात्रा 14 जुलाई को उज्जैन में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना के साथ शुरू होगी जो 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के रूप में समाप्त होगी।

यात्रा की शुरुआत और समापन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। यात्रा के पहले दिन उज्जैन में जनसभा का आयोजन भी किया जा रहा है जिसे अमित शाह और सीएम संबोधित करेंगे। 14 जुलाई से 16 जुलाई तक यात्रा के पहले चरण में सीएम 300 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। रतलाम में यात्रा को विराम दिया जाएगा, इस दौरान सीएम का रथ 11 विधानसभा सीटों पर पहुंचेगा।

यात्रा का दूसरा चरण 18 जुलाई को मैहर में मां शारदा के दर्शन के बाद शुरू होगा, दो दिन की इस यात्रा को नागौद में विराम दिया जाएगा, इस दौरान यात्रा विंध्य की सात विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी। - प्रदेश को दो हिस्सों में बांटा गया जन आशीर्वाद यात्रा के लिए प्रदेश को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्से में विंध्य,बुंदेलखंड और महाकौशल को रखा गया है तो दूसरे हिस्से में भोपाल,नर्मदापुरम,ग्वालियर-चंबल और मालवा निमाड़ के विधानसभा क्षेत्र होंगे।

सीएम चार दिन यात्रा पर रहेंगे, पहले दो दिन प्रदेश के एक हिस्से में यात्रा होगी तो अगले दो दिन दूसरे हिस्से में यात्रा निकलेगी। - 230 विधानसभा सीट कवर करेगी यात्रा 2013 के चुनाव के पहले हुई सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा 206 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची थी जबकि इस बार सीएम सभी 230 विधानसभा सीट तक जाएंगे। इस बार की चुनौती को देखते हुए सीएम की इस यात्रा को सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस बार एक की जगह सीएम के साथ दो रथ रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अनुसार यात्रा का सारा खर्च पार्टी उठाएगी, प्रदेश में एंटी इन्कमबेंसी नहीं है, विकास यात्रा सफल रही है कुछ जगह अपवाद स्वरुप विरोध सामने आया है, ये जनआशीर्वाद यात्रा पूरी तरह सफल रहेगी और जनता को एक बार फिर सीएम को आशीर्वाद देगी।