3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम के काम को आगे बढ़ाना देश की जरूरत-गोयल

भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 20 Jun 2018, 9:01 AM IST

dausa bjp

पीएम के काम को आगे बढ़ाना देश की जरूरत-गोयल

दौसा. देश में प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किए गए कार्यों को जारी रखने की जरूरत है। इसके लिए केन्द्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है। यह बात केन्द्रीय युवा एवं खेल राज्यमंत्री विजय गोयल ने भाजपा की ओर से बालिका आदर्श एवीएम में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चीन एवं पाकिस्तान को सबक सिखाने की हिम्मत है। राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता सरकार की ओर से चलाए जा रहे विकास कार्य एवं उज्ज्वला, जन-धन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जानकारी देकर आमजन को लाभान्वित कराएं।


राज्यसभा सांसद रामकुंवार वर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आरक्षण, जाति एवं धर्म के नाम पर सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की जा रही है। ाजपा ने सही मायनों में डॉ.भीमराव आंबेडकर के सिद्वांतों को प्रतिपादित करने का काम किया है।


इस दौरान दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा, डॉ.अलकासिंह, गीता वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, प्रदेश मीडिया विभाग के डॉ. आलोक भारद्वाज, जिला महामंत्री आलोक जैन, भामस जिलाध्यक्ष उमेशकुमार शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी, निशा नागर, रामसिंह तंवर, सुशील खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।


दौसा के लिए भी तैयार


विजय गोयल ने कहा कि राजस्थान के गौरवशाली इतिहास ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया है। उनकी ओर से मेहंदीपुर बालाजी में 3 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बांदीकुई स्टेशन को वल्र्ड क्लास बनाने की डिजाइन भी तैयार हो रही है। दौसावासियों के किसी भी कार्य के लिए भी वे हमेशा तैयार हैं।

पेयजल सप्लाई बाधित करने का आरोप


दौसा. ग्राम विकास समिति बसवा के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर जलदाय विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ जानबूझ कर पेयजल सप्लाई बाधित करने का आरोप लगाया।


समिति अध्यक्ष गिर्राज सैनी ने बताया कि बसवा में पानी की सप्लाई किराए के नलकूपों से की जा रही है। कस्बे में प्रतिदिन 48 घंटे सप्लाई होतीथी, लेकिन जलदाय विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों की मिलीभगत से अब सप्लाई 3-4 दिन में हो रही है। नलकूपों में पर्याप्त पानी होने के बाद भी उनको सूखा बताया जा रहा है। इस अवसर पर शकुंतला सोडिया, बाबूलाल शर्मा, बाबूलाल बसवा, गंगासहाय व जयसिंह राजपूत आदि मौजूदथे।