आगरा

इस तरह करें ध्यान अभ्यास, संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने बताई सरल विधि

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज संपूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं
2 min read
Feb 22, 2018
Sant Rajinder Singh Ji Maharaj
Sant Rajinder Singh Ji Maharaj

आगरा। सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख और ह्यूमन यूनिटी काॅन्फ्रेंस के अध्यक्ष
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का दो दिन का सत्संग कार्यक्रम आगरा के टोरेंट पाॅवर आॅफिस के सामने स्थित सेक्टर-11 के आवास विकास पार्क में 21 और 22 फरवरी तक चल रहा है। इसी क्रम में आज संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ध्यान-अभ्यास की एक सरल विधि सिखाते हैं, जिसका अभ्यास स्त्री हो या पुरुष, बीमार हो या स्वस्थ, चाहे वह किसी भी उम्र व जाति का हो, कर सकता है। ध्यान-अभ्यास की यह विधि इनसे पहले हजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज, परम संत कृपाल सिंह जी महाराज और दयाल पुरुष संत दर्षन सिंह जी महाराज ने सिखाई। इस विधि को ‘सुरत-शब्द योग’ व ‘आंतरिक ज्योति व श्रुति का मार्ग’ भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें -

दे रहे शांति का संदेश
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज संपूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति पुरस्कारों व सम्मानों के साथ-साथ पाँच डाॅक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है। सावन कृपाल रूहानी मिशन के संपूर्ण विश्व में 2800 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं तथा मिशन का साहित्य विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, अमेरिका में स्थित है।

ये भी पढ़ें -

UP Investors summit 2018 में आगरा, अलीगढ़ , मथुरा, फिरोजाबाद की गूंज, जानिए क्या होगा

22 फरवरी को नामदान
अगले दिन 22 फरवरी को सांयकाल 6 बजे आध्यात्मिक सत्संग और उसके पश्चात नामदान (आध्यात्मिक दीक्षा) का कार्यक्रम भी इसी स्थान पर ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें संत राजिन्दर सिंह जी महाराज जिज्ञासुओं को प्रभु की ‘ज्योति’ व ‘श्रुति’ का निजानुभव प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें -

Published on:
22 Feb 2018 08:30 am