महिला की शिकायत पर थाना शाहगंज पुलिस ने बसपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा। बसपा नेता महिला के साथ छेड़खानी कर रहे थे। महिला की शिकायत पर थाना शाहगंज पुलिस ने बसपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बसपा नेता सहित चार अन्य लोगों नाम इस मुकदमे में शामिल है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
यहां के हैं नेता
बसपा के नेता सुरेन्द्र दयाल नगला छउआ के रहने वाले हैं। बसपा से वे पार्षद रहे हैं। इसी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने उन पर आरोप लगाया, कि बसपा नेता सुरेन्द्र दयाल ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उनके साथ छेड़खानी की। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर मारपीट कर दी गई। महिला ने इसकी शिकायत थाना शाहगंज में की।
दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शाहगंज ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी नेता सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, भाजपा का मेयर बना तो शहर को सरकार से मिलेगा भरपूर पैसा
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें-
ये भी पढ़ें-
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -