
पीलीभीत। विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने गुरुवार को पीलीभीत की नगर पंचायत बरखेड़ा में भाजपा प्रत्याशी ममता भोजवाल के समर्थन जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर जहां उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं मोदी और योगी सरकार की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। फिल्म पद्मावती विवाद पर साध्वी ने कहा कि देश में सांस्कृतिक आतंकवाद बढ़ रहा है। कुछ लोग हिन्दू धर्म को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
मोदी-योगी की तारीफ
साध्वी प्राची ने कहा कि जब से यूपी में योगी सरकार आयी तो उन्होंने फटाफट एनकाउंटर कराए और देखिए अपराध में कितना बड़ा फर्क पडा है। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी की सुन लीजिए उनके आने से क्या फर्क पड़ा, जिनके घरों में अभी छापे नहीं पड़े वो कह रहे हैं कि कोई फर्क नहीं पडा। जो अमेरिका अबतक मोदी को वीजा नहीं देता था वो अब वीजा देकर बुलाता है। बसपा सुप्रीमो मायावती पर साध्वी ने कहा कि उन्होंने धुव्रीकरण की राजनीति कर उन्होंने हिन्दू धर्म को बांटा और आप लोग भी जातियों में बंट गये।
कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विहिप नेता ने कहा कि सोनिया गांधी कह रही हैं मनमोहन सिंह से कि अब तो जागो सरकार। कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर बोलीं कि 'खूनी पंजा' है यानी हमारे देश का विभाजन करने वाला 'खूनी पंजा' है। ये 'खूनी पंजा' कश्मीर के हिन्दुओं का कातिल है। उन्होंने कांग्रेस पर 84 के सिख दंगों में कत्लेआम कराने का भी आरोप लगाया।
फिल्म पद्मावती पर बयान
फिल्म पद्मावती को लेकर हो रहे विवाद पर साध्वी प्राची ने कहा कि ये सांस्कृतिक आतंकवाद है। पद्मावती पर पूरे देश में कोहराम मच रहा है। योगी आदित्यनाथ ने यूपी में इस पर बैन लगा दिया है। पदमावती एक वीरांगना थी कोई नाचने गाने वाली नहीं थी। उस पर फिल्म मत बनाओ। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर फिल्म बनाना है दूसरे धर्मों पर बनाओ।
Updated on:
24 Nov 2017 01:20 pm
Published on:
24 Nov 2017 01:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
