आगरा

…तो आगरा से लिखा जाएगा सपा का नया अध्याय

मुलायम की मैराथन मीटिंग के बाद आखिरी दिन आएंगे अखिलेश यादव, मुलायम परिवार पूरे दमखम के साथ उतरेगा लोकसभा चुनाव में

2 min read
Apr 28, 2018

आगरा। फूलपुर और गोरखपुर में हुए लोकसभा के उपचुनाव का सीधा फायदा सपा बसपा गठबंधन को हुआ। इसके बाद लोकसभा चुनाव में गठबंधन की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी। गठबंधन होने की संभावनाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के मन टटोला जा रहा है। आगरा में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव तीन दिन की मैराथन मीटिंग लेने पहुंच रहे हैं तो अखिलेश यादव भी 30 अप्रैल को आगरा में आ रहे हैं। पिता पुत्र की जोड़ी आगरा में कई वर्षों के बाद एक साथ होगी।

आगरा में कई सालों बाद एक साथ होंगे पिता पुत्र
पिछले साल जब समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग आगरा में हुई थी। मुलायम सिंह ने उस मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद आगरा में पिता पुत्र एक साथ चुनावी सभा को संबोधित करने भी नहीं पहुंचे थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव 30 अप्रैल को एक साथ आगरा में होंगे। इसे लोकसभा चुनाव के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। बता दें कि 28 अप्रैल शनिवार को मुलायम सिंह यादव आगरा में पहुंच रहे हैं। सर्किट हाउस में पहुंचकर वे कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे। मुलायम सिंह यादव आगरा में एक शादी समारोह में भी शिरकत करेंगे। मुलायम के आगरा आने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है।

ये भी पढ़ें

…तो आगरा से लिखा जाएगा सपा का नया अध्याय

विवादों को छोड़कर मिलकर साथ लड़ेंगे चुनाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि शिवपाल, अखिलेश और मुलायम के विवादों को छोड़कर पार्टी एक जुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुलायम सिंह इस बार पूर्वांचल से चुनाव नहीं लड़ेंगे। आगरा मंडल की किसी सीट से वे चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश और मुलायम एक साथ होंगे तो सभी पार्टियों की नजरें पिता पुत्र की जोड़ी पर होगी।

ये भी पढ़ें

सपाइयों का प्रदर्शन, योगी सरकार को बताया किसान विरोधी
Published on:
28 Apr 2018 10:42 am
Also Read
View All