आगरा

मंदिर की मूर्तियां तोड़कर दंगा फैलाने की साजिश, समुदाय विशेष का युवक गिरफ्तार

शाहगंज में मंदिर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर रहा था, लोगों ने पकड़कर पीटा
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 6:30 PM IST
temple
मंदिर में भगवान की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करते पकड़ा समुदाय विशेष का युवक

आगरा। शहर की फिजां बिगाड़ने का प्रयास कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। आरोप है कि युवक प्राचीन मंदिर में लगी हनुमान प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर रहा था। मंदिर में तोड़फोड़ की खबर मिलने पर हिंदूवादी संगठनों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

थाना शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा में प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़
थाना शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा में प्राचीन मंदिर बना हुआ है। मिश्रित आबादी वाले इस क्षेत्र में रोजाना की तरह भक्त पूजा अर्चना के लिए आए थे। लेकिन, जैसे ही मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा और दुर्गाजी की प्रतिमा पर उनकी नजर पड़ी लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हनुमानजी की प्रतिमा और दुर्गाजी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त थी। वहीं लोगों ने एक युवक को मंदिर परिसर से पकड़ लिया, जब उससे पूछताछ की तो वो घबरा गया। बताया गया है कि सोनू खान पुत्र बाबू खान का नाम का युवक मंदिर परिसर में प्रतिमाएं तोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़कर धुन दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को हुई। वे मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई की। पुलिस युवक पकड़कर थाना ले आई और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पकड़ा गया युवक समुदाय विशेष का होने से पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता के लिहाज से गश्त बढ़ा दिया है।

मंदिर में होती रही है तोड़फोड़
शहर के मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं घटित होती रही हैं। अराजकतत्व मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं को निशाना बनाकर शहर की फिजां बिगाड़ने का प्रयास करते रहे हैं।

Updated on:
28 May 2018, 6:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक