5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
बिजली चोरी पकड़ने गए थे टोरंटकर्मी, महिलाओं ने कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो
Play video

बिजली चोरी पकड़ने गए थे टोरंटकर्मी, महिलाओं ने कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

थाना एत्माउद्दौला के इस्लाम नगर में टोरंट पॉवर की टीम को महिलाओं ने दौड़ाया

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

May 28, 2018

आगरा। आगरा में टोरंट की टीम को लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए टोरंट कर्मियों को भागना पड़ा। इस घटना में दो टोरंटकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, महिलाओं का आरोप है कि टोरंट कर्मियों ने बिजली चोरी की पकड़ने की आड में महिलाओं से अभद्रता की थी।

इस्लाम नगर में मारने गए थे छापा
थाना एत्माउददौला के इस्लाम नगर में सोमवार को टोरंट की टीम बिजली चोरी की सूचना पर छापामार कार्रवाई के लिए गई थी। यहां टीम ने कई घरों में छापा मारा। लोगों का आरोप है कि टोरंट कर्मी गुंडों की तरह घर में घुसे और महिलाओं के साथ अभद्रता की और उनका वीडियो बनाने लगे। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए, उन्होंने टोरंट कमियों को घेर लिया। महिलाओं ने टोरंट कर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, इस्लाम नगर की सकरी गलियों में टोरंट कर्मियों को जान बचाना मुश्किल पड़ गया। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।