आगरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरा कार्यक्रम

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। कार्यकर्ता सवाल भी पूछ सकेंगे।

2 min read
Oct 03, 2018
Modi

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगरा लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को नाम दिया गया है न्यू इंडिया संवाद। भाजपा कार्यकर्ता सवाल भी पूछ सकते हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं डॉ. रामशंकर कठेरिया। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी हैं।

ये है पूरा कार्यक्रम

ये भी पढ़ें

आगरा के महात्‍मा गांधी मार्ग पर इस कारण निकाला सत्‍याग्रह मार्च

न्यू इंडिया संवाद कार्यक्रम 10 अक्टूबर को अपराह्न 3.30 बजे से सूरसदन सभागार में होगा। सभागार में करीब एक हजार लोग आ सकते हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र में आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, छावनी, एत्मादपुर और जलेसर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। सांसद प्रवक्ता शरद चौहान ने बताया कि न्यू इंडिया संवाद को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री का संबोधन होगा।

5, 6 व 7 अक्टूबर को सदस्यता अभियान

इस बीच भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में बूथ चलो अभियान के अन्तर्गत 5, 6 व 7 अक्टूबर को सदस्यता अभियान चलायेगी। भाजपा बृजक्षेत्र मीडिया सम्पर्क संयोजक केके भारद्वाज ने बताया टोल फ्री नं0 1800-266-1001 पर मिस्ड कॉल मारकर बूथ स्तर पर नई सदस्यता अभियान चलाया जायेगा । पुरानी सदस्यता का सत्यापन भी किया जायेगा। बृजक्षेत्र के मीडिया सम्पर्क विभाग के सभी जिला संयोजकों को बूथ चलो अभियान की जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा मीडिया सम्पर्क विभाग भी सदस्यता अभियान में जुटेगा। बृजक्षेत्र के सभी मीडिया सम्पर्क विभाग जिला संयोजक एवं सह संयोजक को अपने-अपने जिले में 1000 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। निर्धारित प्रपत्र में सदस्य का नाम, सामाजिक वर्ग, मोबाइल नंम्बर और सदस्यता क्रमांक विवरण भरकर क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा । नयी सदस्यता में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है। बृजक्षेत्र मीडिया सम्पर्क सह संयोजक विक्रम शर्मा एवं अमित गोस्वामी को जिला स्तर पर मीडिया सम्पर्क विभाग के द्वारा चलाये जाने वाले बूथ चलो अभियान की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गयी है ।

ये भी पढ़ें

नहीं सुधर रही प्रदेश की पुलिस, आगरा में ऐसा वीडियो हुआ वायरल
Published on:
03 Oct 2018 08:45 pm
Also Read
View All