आगरा

यूपी में प्रदीप सबसे दमदार, जीता सोना

प्रदीप शर्मा ने बताया कि विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की है अब इच्छा।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 3:02 PM IST
Pradeep sharma
Pradeep sharma

आगरा। फतेहाबाद के एक लाल ने पंजाब में जीत हासिल कर आगरा जिले का नाम रोशन किया है। पंजाब के खन्ना जिले में हुई उत्तर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में फतेहाबाद के तांसपुरा निवासी प्रदीप शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है, जिससे खेलप्रमी काफी उत्साहित हैं।

मिला सम्मान
फतेहाबाद के इस लाल के घर वापस लौटने पर क्षेत्रवासियों के साथ-साथ फतेहाबाद के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से सम्मनित किया गया। इस सम्मान समारोह में कॉलेज की प्राचार्य उर्मिला सिंह और क्रीड़ा अधिकारी अक्षय कुमार ने विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया। इस सम्मान को पाकर खिलाडी प्रदीप शर्मा व उनके परिवारीजन काफी उत्साहित हैं। वहीं खेल प्रेमियों का कहना है कि आगरा में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें निखारने की जरूरत है। क्रिकेट में आगरा की दो बेटियां नाम कर रही हैं।

तीन दिन चली प्रतियोगिता
10, 11 और 12 नवंबर को पंजाब के खन्ना जिले में उत्तर भारत पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता सम्पन हुई थी। जिसमें जिले के लाल प्रदीप शर्मा ने 120 किलोग्राम भारवर्ग में 825 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त कर फतेहाबाद के साथ आगरा जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी प्रदीप शर्मा का कहना है कि प्रतियोगिता रोमांचक रही। प्रतियोगिता के दौरान अन्य खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को भी मिला। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक कोच की सही ट्रेनिंग और परिवार के सपोर्ट के कारण ही मिल पाया है। प्रदीप शर्मा की इच्छा है कि वो विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक