आगरा

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यूपी के हर निकाय में लगेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा

-विधायक जगन प्रसाद गर्ग की मांग पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने की घोषणा -आगरा नगर निगम में प्रतिमा लगाने को लेकर चल रहा था विवाद, मेयर पक्ष में नहीं थे

2 min read
Jul 02, 2018
deen dayal upadhyay
deen dayal upadhyay

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नीति निर्धारक और अंत्योदय का मंत्र देने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अब उत्तर प्रदेश के हर निकाय में लगाई जाएगी। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने यह घोषणा की है।

यह भी पढ़ें

विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने की थी मांग

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि आगरा नगर निगम में अंबेडकर की दो प्रतिमाएं हैं। एक प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। इसके स्थान पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग की थी। नगर निगम में ही इसका विरोध किया गया था। विगत दिवस आगरा आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को इस बारे में ज्ञापन दिया गया। इस पर मंत्री ने घोषणा की कि आगरा नगर निगम में ही नहीं, यूपी के प्रत्येक निकाय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगेगी। विधायक ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व ही यह काम कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र से दूर होगी गरीबी

विधायक का कहना है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का मंत्र देकर समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति को आगे लाने का आह्वान किया था। अगर समाज का हर संपन्न व्यक्ति इस मंत्र को अपना ले तो भारत में गरीबी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि वे नगर विकास मंत्री की घोषणा को सार्थक करेंगे। अब उनका लक्ष्य नगर निगम परिसर में सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित कराना है। इसके लिए जो भी बन पड़ेगा, किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

चौधरी बाबूलाल ने भी की थी मांग

उल्लेखनीय है कि फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग की थी। उनकी इस मांग को मेयर नवीन जैन ने सिरे से खारिज कर दिया था। इस पर चौधरी बाबूलाल ने कहा था कि वे मूर्ति स्थापित करके रहेंगे, जिससे रोका जाए, रोक ले। इसके बाद माहौल गरमा गया था।

यह भी पढ़ें

Updated on:
02 Jul 2018 05:07 pm
Published on:
02 Jul 2018 09:19 am