आगरा

राणा सांगा को लेकर दिए बयान पर कायम हैं रामजीलाल सुमन! हैरान कर देगा उनका ये जवाब!  

Rana Sanga Controversy Row Update: उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन प्रदेश में राजनीति की आग को ठंडा होने देना नहीं चाहते हैं। उन्होंने अपने बयान को लेकर क्या कहा आइए बताते हैं ? 
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2025, 2:48 PM IST
Ramjilal Suman: Rana Sanga Controversy Row

Rana Sanga Controversy Row Latest Update: उत्तर प्रदेश के आगरा के समाजवादी पार्टी के राज्यसभा संसद रामजीलाल सुमन अपने बयान को लेकर हिलने का नाम नहीं ले रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप अपने बयान पर कायम हैं तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनसे मिलने आने वाले हैं। 

रामजीलाल सुमन ने क्या कहा ? 

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने अखिलेश यादव के आगरा आगमन पर कहा कि अखिलेश यादव से विचार-विमर्श करेंगे। उनसे बात करने के बाद ही हम कोई टिपण्णी कर पाएंगे उससे पहले क्या टिपण्णी करें। राज्यसभा में अपने दिए बयान पर कायम रहने के सवाल पर रामजीलाल सुमन ने कहा कि ये सब पुरानी बातें हो गईं। इन सब बातों का कोई फायदा नहीं। कोई नया बात करिए। 

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर क्या कहा ? 

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर किये गए सवाल पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि उसे इस मामले से क्यों जोड़ रहे हैं ? राज्य सरकार अपना काम कर रही है। इतना कहने के बाद रामजीलाल सुमन निकल गए।

आज रामजीलाल सुमन से मिलने आगरा आ रहे हैं अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए बयान के बाद आज यानी शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव रामजीलाल सुमन से मुलाकात करने आगरा आ रहे हैं। अखिलेश यादव के आगरा दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। सुबह से ही शहर में बैरिकेडिंग कर दी गई है।  

राज्यसभा में दिया था बयान 

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर बयान दिया था जिसके बाद क्षत्रिय करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके आगरा स्थित आवास पर हमला कर दिया था। उनके बयान के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना आगरा में राणा सांगा की जयंती पर रक्त सामान सम्मलेन किया था जिसमे देश के तमाम क्षत्रिय नेता एकत्रित हुए थें।  

Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?