आगरा

तूफान से करना पड़ जाए सामना, तो इस तरह करें बचाव

Thunder Strom Safety Tips : एक्सपर्ट ने बताया तूफान आने से पहले क्या करनी होती है तैयारी।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 1:39 PM IST
Rescue tips for heavy storm
Rescue tips for heavy storm

आगरा। तूफान को लेकर दहशत बनी हुई है। ऐसे में यदि अचानक तूफान आ जाता है और आप रास्ते में कहीं फंसे हुए हैं, तो क्या करना होगा। किस प्रकार अपनी जान बचाई जाए। इसके लिए पत्रिका टीम ने रेस्क्यू टीम एक्सपर्ट से बात की, तो टीम द्वारा कुछ ऐसे उपाय सुझाए गए, जिनसे आप को बड़ी राहत मिल सकती है।


इन बातों का रखा विशेष ध्यान

1. आंधी या तूफान आने के समय, किसी भी ऐसी इमारत के पास खड़े न हों, जो अत्यधिक पुरानी या जर्जर है। ऐसे स्थान का चयन करें, जो जहां मजबूत दीवार हो, उसके पीछे छुपना अधिक अच्छा रहेगा।

2. यदि आप कहीं रास्ते में हैं और तूफान आता है और कहीं छुपने की जगह नहीं मिलती है, तो जिधर से आंधी आ रही है, उसी दिशा में झुककर खड़े हो जाएं। भूलकर भी छत पर न चढ़ें, क्योंकि तूफान की तीव्रता से छत से गिर सकते हैं। यदि तूफान तेज है, तो खुले जमीन पर लेट सकते हैं।

3. यदि तूफान आने के समय आप गाड़ी चला रहे हैं, तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपनी गाड़ी सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर लें, धूल भरे तूफान से सड़क पर दृश्यता शून्य हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही खिड़की न खोलें, इसे बंद रखें।

4. आंधी तूफान आने के समय किसी पुराने पेड़ के पास खड़े न हों, क्योंकि इनके टूटने का खतरा अधिक रहता है।

5. ऐसी जगह जो सकरी होती हैं, वहां पर तूफान का प्रभाव कम रहता है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें, कि वहां इमारतें जर्जर न हों।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?