
Heavy Storm
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में आंधी और तूफान को लेकर दहशत बरकरार है। 8 मई को मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी केपी सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसकी सूचना भी सोमवार दोपहर तक पहुंचा दी।
ये दिए गए आदेश
अपर जिलाधिकारी केपी सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि मौसम विभाग द्वारा 8 मई को अंधड़ एवं तूफान की चेतावनी जारी की है, जिसके दृष्टिगत आगरा में स्थित कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय कान्वेंट सहित सभी बोर्ड के स्कूल 8 मई को बंद रहेंगे। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा है। साथ ही कहा गया है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दहशत बरकरार
11 अप्रैल और उसके बाद 2 मई को आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इसकी दहशत आगरा में साफ देखी जा रही है। 2 मई को आए तूफान ने आगरा में 43 से अधिक जानें चली गईं। सबसे अधिक नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ। खेरागढ़, सैंया में कई मकान ध्वस्त हो गए, तो वहीं फतेहपुर सीकरी स्मारक में गुम्बदों के पत्थर टूटकर बिखर गए। अब एक बार तूफान का भय सता रहा है। 8 मई के लिए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
Published on:
7 May 2018, 1:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.