1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 मई को तूफान फिर मचा सकता है तबाही, इसके लिए ये अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुचाएंगे सूचना

तूफान का खतरा अभी टला नहीं है। एक बार आंधी तूफान को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 May 2018, 8:33 AM IST

Storm alert

Storm alert

आगरा। तूफान का खतरा अभी टला नहीं है। एक बार आंधी तूफान को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि समस्त बीडीओ, समस्त ग्राम प्रधान एवं पंचायत सेकेट्री की बैठक करेंगे, उनके माध्यम से 08 मई को सम्भावित आंधी-तूफान के सम्बन्ध में जारी एडवाइजरी के बिन्दुओं की जानकारी ग्रामवासियों को प्रदान करेंगे, जिससे समय रहते ग्रामवासी स्वंय अथवा अपने परिवारीजन को सुरक्षित स्थान, भवनों में ले जाकर सुरक्षित कर सकें।

दहशत बरकरार
11 अप्रैल और उसके बाद 2 मई को आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इसकी दहशत आगरा में साफ देखी जा रही है। 2 मई को आए तूफान ने आगरा में 43 से अधिक जानें चली गईं। सबसे अधिक नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ। खेरागढ़, सैंया में कई मकान ध्वस्त हो गए, तो वहीं फतेहपुर सीकरी स्मारक में गुम्बदों के पत्थर टूटकर बिखर गए। अब एक बार तूफान का भय सता रहा है। 8 मई के लिए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

बैठक में दिए ये निर्देश
जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिये कि समस्त बीडीओ 7 मई को समस्त ग्राम प्रधान एवं पंचायत सेकेट्री की बैठक करेंगे तथा उनके माध्यम से दिनांक 08-05-2018 को सम्भावित आंधी-तूफान के सम्बन्ध में जारी एडवाइजरी के बिन्दुओं की जानकारी ग्रामवासियों को प्रदान कराना सुनिश्चित करें, जिससे समय रहते ग्रामवासी स्वंय अथवा अपने परिवारीजन को सुरक्षित स्थान,भवनों में ले जाकर सुरक्षित कर सकें।

ये भी दिए निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों से प्रभावित ग्रामों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे प्रभावित लोग जिनके राशन कार्ड नही बने हैं, उनके राशन कार्ड शीघ्र बनाया जाय तथा जिन प्रभावित लोगों के बैंक खाते नहीं खुले हैं, उनके बैंक खाते खोले जाने की तत्काल कार्रवाई की जाय। उन्होंने पात्र प्रभावित लोगों को कैम्प लगाकर विभिन्न योजनाओं से शीघ्र अतिशीघ्र अच्छांदित करने के भी निर्देश दिये।

ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राकेश कुमार मालपाणी सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश