आगरा

सपाइयों के सेक्युलर मोर्‌चा ‘कनेक्शन’ पर सपा नेता ने दिया बड़ा बयान, इन्हें बताया दलाल व निकम्मा

समाजवादी पार्टी नेता ने बड़ा बयान दिया है साथ ही सपा नेताओं के सेक्युलर मोर्‌चे के संपर्क में होने की अटकलों को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

2 min read
Oct 19, 2018
सपाइयों के सेक्युलर मोर्‌चा 'कनेक्शन' पर सपा नेता ने दिया बड़ा बयान, इन्हें बताया दलाल व निकम्मा

आगरा। समाजवादी पार्टी और सेक्युलर मोर्चा के नेता अब खुल कर एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं। एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए जा रहे हैं। सपा नेता जहां अखिलेश यादव के निर्णय को सही मानते हैं वहीं सेक्‌युलर मोर्चे में गए लोग मानते हैं कि शिवपाल के साथ अन्याय हुआ है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव ने बड़ा बयान दिया है साथ ही उन्होंने सपा नेताओं के सेक्युलर मोर्‌चे के संपर्क में होने की अटकलों को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है।

ये भी पढ़ें

शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- खिसियाहट में बौखलाए हुए हैं

क्या कहना है सपा जिलाध्यक्ष का

दरअसल अटकलें लगाई जा रही हैं कि तमाम सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के संपर्क में हैं। कभी भी वह सेक्युलर मोर्चे का दामन थाम सकते हैं। इन अटकलों के सवाल पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम सहाय ने बड़ा बयान दिया है। सपा जिला अध्यक्ष राम सहाय यादव ने कहा है कि 'सेक्युलर मोर्चा में जो लोग गए हैं वह निकम्मे और दलाल हैं। अब कुछ लोग पार्टी को बदनाम करने की नियत से अफवाह फैला रहे हैं। राम सहाय यादव ने साफ कहा कि कोई भी सपा नेता सेक्युुलर मोर्चे के संपर्क में नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम बूथ कमेटी, बूथ प्रभारी और सेक्‌टर प्रभारी संरचना को ममजबूत करने में लगे हुए हैं। इस तरह की किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सेक्युुलर मोर्चे के संपर्क में बने हुए नेताओं की सूची के सवाल पर राम सहाय यादव ने कहा कि ऐसी कोई सूची नहीं बनाई गई है। न ही पार्टी की तरफ से ऐसा कोई निर्देश प्राप्त हुआ है। यह सिर्फ अफवाह है। सपाई 2019 के लिए काम में लगे हुए हैं।

क्या कहना है सेक्युलर मोर्चा जिलाध्यक्ष का

उधर समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के जिला अध्यक्ष यशपाल राणा का दावा है कि कई सपा नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। जल्द ही इन लोगों की ज़ॉइनिंग कराई जाएगी। फिलहाल नाम फाइनल किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

जाते-जाते अमर सिंह कह गए बड़ी बात, जयाप्रदा ने ’मी टू’ कहा तो चच्चा जाएंगे जेल
Published on:
19 Oct 2018 04:54 pm
Also Read
View All