19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- खिसियाहट में बौखलाए हुए हैं

शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- खिसियाहट में बौखलाए हुए हैं

हाल ही में अखिलेश यादव ने सेक्युलर मोर्चा को भाजपा की बी टीम करार देकर शिपवाल पर जोरदार हमला किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 19 Oct 2018, 4:47 PM IST

Akhilesh Shivpal

Akhilesh Shivpal

लखनऊ. समादवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवदी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक अभी तक एक दूसरे पर टिप्पड़ी करने से बच रहे थे, लेकिन अब खुलेआम ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं जिससे चाचा-भतीजे के बीच खिंची तलवार साफ दिखने लगी है। हाल ही में अखिलेश यादव ने सेक्युलर मोर्चा को भाजपा की बी टीम करार देकर शिपवाल पर जोरदार हमला किया था। वहीं अब शिवपाल भी जवाबी हमला देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। सोशल मीडिया पर शिवपाल ने दशहरा की प्रदेश वासियों को बधाई भी दी।

ये भी पढ़ें- विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद यूपी डीजीपी का बहुत बड़ा फैसला, इन सिपाहियों ने नहीं भेजा जाएगा ड्यूपी पर, पुलिस विभाग में हड़कंप

खिसियाहट में बौखलाए हुए हैं-

शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को सेक्युलर मोर्चा कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर अखिलेश यादव पर खूब हमलावर दिखे। अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को भाजपा की बी पार्टी कहे जाने पर उन्होंने कहा कि वह खिसियाहट में बौखलाए हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका तो जनाधार खिसक रहा है। अब सभी वर्ग के लोग हमारे साथ हैं।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने एनडी तिवारी के पुत्र को फोन पर बताई यह बड़ी बात, फिर यूपी में दो दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

सेक्युलर मोर्चा बनने पर हो रहा नेताजी का सम्मान-

उन्होंने कहा नेता जी मुलायम सिंह यादव को पहले कोई पूछता नहीं था। उनका सम्मान भी मजबूरी में किया जा रहा था, लेकिन जब से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सक्रिय हुआ है, तब से उन्हें सम्मान दिया जाने लगा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नेता जी जहां से भी चुनाव मैदान में उतरेंगे, सेक्युलर मोर्चा पूरी ताकत से उनकी मदद करेगा और उन्हें संसद भेजेगा।

ये भी पढ़ें- आजम खां के खिलाफ FIR पर अखिलेश का धमाकेदार बयान, कहा- नहीं करेंगे ये बर्दाश्त, कर दी बहुत बड़ी घोषणा

भाजपा से है हमारी सीधी लड़ाई-

शिवपाल यादव इस दौरान अमर सिंह व आजम खान पर टिप्पणी करने से बचे। हां, उन्होंने यह जरूर कहा कि वह लोग स्वतंत्र है। हमारी सीधी लड़ाई तो भाजपा से है। भाजपा सरकार द्वारा सरकारी आवास व अन्य मदद मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा ने कोई मदद नहीं की है। यूपी में सिर्फ सेक्युलर मोर्चा ही भाजपा से लड़ रहा है, इसलिए हम पर इस तरह का आरोप लग रहा है।

दशहरा की दी शुभकामनाएं-

वहीं सोशल मीडिया ट्विटर पर शिवपाल यादव ने दशहरा की शुभकानाएं देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक ‘विजयदशमी’ के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमें जीवन में नैतिकता एवं कर्त्तव्य परायणता के साथ आगे बढ़ते हुए अन्याय के विरुद्ध निरन्तर संघर्ष करने व सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।