उन्होंने साफ साफ कहा कि जो लोग उनको और उनके दल को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बता रहे है, असल में उनका यह बयान हताशा और निराशा भरा हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि जिस दिन से समाजवादी सेक्युलर मोर्चाे सक्रिय हुआ है उस दिन से हमको और हमारे दल को भाजपा की बी टीम बताने वाले खिसियाहट में बौखलाए हुए है। सबका जनाधार खिसक रहा है । सभी वर्ग के लोग हमारे साथ आ रहे है । उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनके दल की लगातार लोकप्रियता बढ़ती ही चली जा रही है हर ओर मोर्चे की चर्चा सुनाई दे रही है।