आगरा

‘आगरा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही भाजपा सरकार’

समाजवादी पार्टी ने लगाए आरोप, नौ विधायक, दो सांसद होने के बाद भी आगरा की बेकदरी

2 min read
Jul 06, 2018
'आगरा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही भाजपा सरकार'

आगरा। आगरा शहर के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। ये आरोप समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष रामसहाय का कहना है कि ताजमहल से दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली ताजनगरी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में योगी आदित्यनाथ के नाम का ज्ञापन सौंपकर मांग की रुके हुए कार्यों को जल्द शुरू कराया जाए।

नौ विधायक, दो सांसद और एक मेयर आगरा की जनता ने दिए हैं। जनता बड़ी उम्मीदों से सरकार की तरफ देख रही है। लेकिन, जब से प्रदेश में सरकार बनी है, तब से आगरा के लिए सौतेला व्यवहार हो रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो कार्य युद्धस्तर पर प्रगति पर थे। उन पर अचानक से ब्रेक लगाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि समाजवादी पार्टी विरोधी दल का प्रतिनिधित्व करती है इसलिए तत्व विधिवत सरकार के समक्ष रखकर विरोध कर रही है।

ये भी पढ़ें

अखिलेश और मायावती पर लगे बीजेपी को समर्थन देने के आरोप

इन कार्यों पर लगा विराम
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इनर रिंग रोड का प्रथम चरण सपा सरकार में बनकर तैयार हुआ और आज जनता उस पर चल रही है। लेकिन, रिंग रोड का दूसरा चरण भाजपा सरकार के आते ही कछुआ चाल से चलने लगा है। लगभग 18 महीनों में कोई भी कार्य ने प्रगति नहीं की। आगरा पर्यटन के हिसाब से सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। आगरा आज तक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए तरस रहा है। जबकि चार साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। पानी की समस्या विकराल होती जा रही है। यमुना पर डैम का प्रस्तावित अभी भाजपा सरकार में हवाई बना हुआ है। पीने के पानी के लिए गंगाजल परियोजना में जिस तरह लापरवाही बरती जा रही है आज तक गंगाजल आगरा की जनता को नसीब नहीं हुआ। आखिर और कितना इंतजार करना पड़ेगा। मुगल म्यूजियम देश की धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार ने पीएसी ग्राउंड में ये सौगात दी थी। लेकिन, भाजपा सरकार आते ही सारा कार्य अधूरा पड़ा है और पूरा ढांचा जंग खा रहा है। आगरा को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अखिलेश यादव ने मेट्रो परियोजना की सौगात दी थी। लेकिन, आज तक इस विषय में कोई कार्य प्रगति पर नहीं हुआ। फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र में जलस्तर जिस तेजी से गिर रहा है ये रेगिस्तान में तब्दील हो जाएगा। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। नौ विधायक, दो सांसद और एक मेयर देने के बाद भी भाजपा सरकार आगरा के साथ किस बात का बदला ले रही है। सरकार जल्द मांगें मांगकर रुके हुए कार्य प्रारंभ नहीं कराती है तो लोकतांत्रिक तरीके से भूख हड़ताल प बैठने को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर उदल सिंह कुशवाह, ममता टपलू, फिरोज खान, जयंती सिंह, श्याम भोजवानी, देवेंद्र यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

खेलो इंडिया योजना को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार इस जिले में बनाने जा रही स्टेडियम, तलाश ली गई जमीन
Published on:
06 Jul 2018 05:53 pm
Also Read
View All