
अखिलेश और मायावती पर लगे बीजेपी को समर्थन देने के आरोप
आगरा। गंगा जमुना तहजीब पर खतरा मंडरा रहा है। समूचे भारत में गौहत्या के नाम पर निर्दोष मुसलमानों और दलितों को खुलेआम मौत के घाट उतारा जा रहा है। ये कहना है कि मुस्लिम यूथ लीग के शहर अध्यक्ष अरशद खान का। उनके नेतृत्व में शहीद नगर स्थित बड़ी मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद गौहत्या के के नाम पर मुस्लिम और दलितों पर हो रहे जुल्म रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। मुस्लिम यूथ लीग ने सपा और बसपा पर बीजेपी को समर्थन देने का आरोप भी लगाया। वहीं अलीगढ़ में दलितों के आरक्षण के मुदे पर कुछ ना बोलने पर हमला बोला।
गौहत्या के नाम पर हो रही खुलेआम हत्याएं
मुस्लिम यूथ लीग के शहर अध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि भारत में जिस तरह खुलेआम गौहत्या के नाम पर निर्दोष मुसलमानों और दलितों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। इससे भारत की गंगा जमुनी तहजीब पर खतरा मंडरा रहा है। गाय की सुरक्षा की आड़ में तथाकथित संगठनों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। देश की एकता और अखंडता को छिन्न भिन्न करने का काम किया जा रहा है। मुसलमानों का वोट सभी पाटियों को चाहिए। लेकिन, सुरक्षा के लिए कोई पार्टी ध्यान नहीं देती है। सपा व बसपा अखिलेश और मायावती मुसलमानों के नाम पर गूंगे बहरे बने बैठे हैं। मुसलमानों का वोट तो सभी को चाहिए लेकिन, सिर्फ कोरे भाषण ही आज तक दिए गए हैं। मुसलमानों के हक में कोई काम नहीं किया और ना ही उनके लिए कोई कानून पास कराया। टीवी और मंचों पर चौराहें पर मुसलमानों के हक में लंबे चौड़े भाषण देते हैं लेकिन, उनके हक में कोई काम नहीं कराया गया। आज मुस्लिम और दलित समाज दोनों की हालत बद से बदत्तर हो चुकी है। लेकिन, ये दोनों पार्टियां बीजेपी के समर्थन में काम रही है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौहत्या के विरोध और अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी के हक में आवाज क्यों नहीं बुलंद की है। ज्ञापन देने वालों में अता हुसैन, दानिश, फहीम, कासिम, आमिर, जावेद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
06 Jul 2018 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
