आगरा

शादी की सभी रस्म पूरी होने के बाद हुआ कुछ ऐसा, कि दुल्हन ने कर दिया दूल्हे के साथ जाने से इंकार और फिर

ऐसा क्या हुआ कि शादी के बाद भी बिना दुल्हन लिए लौटा दूल्हा...
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 11:04 AM IST
Sari broke marriage
Sari broke marriage

आगरा। एक साड़ी ने आगरा में शादी तुड़वा दी। दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिये बारात के साथ वापस लौट गया। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया है कि बात सिर्फ इतनी थी, कि चढ़ावे में लाई गई साड़ी दुल्हन को पसंद नहीं आई थी।

यहां का मामला
ये मामला थाना जगदीशपुरा के अशोक नगर का है। यहां टेढ़ी बगिया के प्रकाश पुरम में बरात आई थी। रात में फेरे की रस्म होने के बाद दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के परिजनों और रिश्तेदारों चढ़ावा सौंप दिया। चढ़ावे में साड़ियां और गहने थे। दुल्हन ने चढ़ावे में लाई गईं साड़ियां देखीं तो वह नाराज हो गई। साड़ी अच्छी न होने पर उसने पहनने से इन्कार कर दिया, बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन ने शादी करने से ही इन्कार कर दिया। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन मानने को तैयार नहीं हुई।

लड़की पक्ष ने उठाया ये कदम
दुल्हन ने शादी से इंकार किया, तो लड़की पक्ष के लोगों ने दूसरे युवक से शादी कराने की तैयारी शुरू कर दी। इस बात की भनक जब दूल्हा पक्ष को हुई, तो पुलिस को फोन कर दिया गया। दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस और आशा ज्योति केन्द्र की टीम मौके पर पहुंच गई। दुल्हन का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुल्हन की उम्र 18 साल की निकली। इसके बाद हंगामा शांत हो सका।


नहीं हुई शादी
शुक्रवार रात तक दुल्हन की शादी नहीं हो सकी थी। वर पक्ष के लोग अपना सामान वापस लेने पर अड़े थे। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला कमलेश सिंह का कहना है कि दुल्हन ने साड़ी पसंद न आने पर शादी से इन्कार कर दिया था। इसी बीच उसके नाबालिग होने की शिकायत मिली। जांच में वह बालिग पाई गई है। वधु पक्ष ने देर रात को वर पक्ष द्वारा लाये गए सामान को वापस कर दिया और दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक