7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदमाशों के चंगुल से छूटकर भागा छात्र, पुलिस तक पहुंचा

सागर एक्सीलेंस स्कूल में प्रवेश फॉर्म लेने आया था

2 min read
Google source verification

सागर

image

Hamid Khan

Jul 07, 2018

Kidnapper Exempt Ran student Reach police

Kidnapper Exempt Ran student Reach police

सागर. चंद्रनगर में किराना की दुकान चलाने वाले धमना निवासी चिंदे बरसैंया का 14 वर्षीय बेटा अमन गुप्ता गुरुवार को अचानक लापता हो गया था। बाद में वह सागर में मिल गया। परिजन उसे अपने साथ छतरपुर ले आए। घटना को लेकर अपहरण की बात सामन आई है। लेकिन परिजनों का कहना है कि अमन पढ़ाई के कारण किसी बात से परेशान होकर रिश्तेदारी में चला गया था। उधर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अमन गुप्ता पिता चिंदे सेठ निवासी धमना गुरुवार को प्राइवेट यात्री बस से छतरपुर आया था। उसे यहां पर एक्सीलेंस स्कूल नंबर एक में एडमिशन लेना था। इसके लिए वह स्कूल से फॉर्म लेकर शाम 4 बजे वापस बल्देव बस में बैठा और चंद्रनगर वापस जाने के लिए रवाना हो गया। लेकिन बीच रास्ते में मारुति वैन कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोका और बस से उतारकर कहा कि उसे उसके पापा ने तुरंत जल्दी बुलाया है। तुम्हें लेने के लिए हम लोगों को गाड़ी लेकर भेजा है। जिससे हम सभी शीघ्र ही उनके पास पहुंच सके । इतनी बात सुनकर वह उन बदमाशों के साथ गाड़ी में सवार हो गया। उसके बैठते ही वह गाड़ी बालक सहित मौके से भाग गए। इनकी बातों को बालक नही समझ पाया और इनके चंगुल में फस गया था। जिससे उसे व परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस पर वह उनके साथ बैठ गया। लेकिन कार सवार लोग उसे चंद्रनगर की जगह सागर ले गए। सागर में वह लघुशंका के बहाने वाहन से उतरा और भाग गया। शुक्रवार को सुबह 7 बजे रेलवे स्टेशन सागर के पास से अपने घर पर फोन किया। इस पर डायल 100 की मदद लेकर पुलिस ने अमन को अपनी सुरक्षा मेंले लिया।
परिजनों को अमन के सकुशल होने का पता चला तो सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।