आगरा

राजपाल यादव ने दिया आगामी लोकसभा चुनाव पर बड़ा बयान, विरोधी दलों के उड़ाएंगे होश

लोकसभा चुनाव 2019 में सर्व समभाव पार्टी उतारेगी अपने प्रत्याशी
1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 7:12 AM IST
rajpal yadav
rajpal yadav

आगरा। यूपी की राजनीति में राजपाल पहले ही उतर चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी सर्व समभाव पार्टी से प्रत्याशी खड़े नहीं किए थे। लेकिन, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी कमर कस चुकी है। राजपाल यादव ने एलान किया, उनकी पार्टी इस लोकसभा चुनाव में दमदारी से चुनाव लड़ेगी। राजनीति के ढांचे को सुधारने के लिए इस बार सर्व समभाव पार्टी मैदान में उतरेगी। राजपाल यादव एक कान्वेंट स्कूल में अतिथि के तौर पर आए थे। जहां उन्होंने अपनी पार्टी के लोकसभा चुनाव में रणनीति पर बातें कहीं।

2016 में ऐलान किया था पार्टी का
बता दें कि वर्ष 2016 में सर्व समभाव पार्टी (एसएसपी) की घोषणा राजपाल यादव ने की थी। ऐलान किया। राजपाल यादव खंदारी बाई स्थित सेंट कॉनरेड्स इंटर कालेज के 33वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कहा कि बच्चों के कर्तव्य से अभिभावकों को उनके हुनर को आंकना चाहिए। जिस विषय में बच्चे अधिक रुझान होता है। उस हिसाब से विषय का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्लास में एक बच्चा फ‌र्स्ट आता है। वहीं एक बच्चा सबसे कम अंक लाता है। लेकिन दोनों की क्वालिटी की आंकने की जरूरत है। फ‌र्स्ट आने वाले बच्चे में पढ़ने की क्वालिटी हो सकती है और कम अंत प्राप्त करने वाले बच्चे में कोई दूसरी क्वालिटी होगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चे नहीं उनका दिमाग बढ़ता है।

गर्व है कि उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्म लिया
बता दें कि राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से संबंध रखते हैं। अभी पिछले महीने ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी बेहद सादगी भरे अंदाज में की थी, जो काफी चर्चा में रही थी। राजपाल यादव ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैने उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्म लिया है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक