आगरा

बेईमानी के धंधे में सफेदपोशों के फंस गए करोड़ों, देहात से चला रहे काला कारोबार

Satta King श्याम बोहरा के जेल में जाने के बाद भूमिगत हो गए सट्टा माफिया, अब शहर की बजाए देहात से चल रहा सट्टा का कारोबार
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 6:52 PM IST
online satta
shyam bohara

आगरा। सट्टा किंग के नाम से मशहूर हुए श्याम बोहरा के जेल जाने के बाद बेईमानी के इस धंधे में सफेदपोशों के करोड़ों रुपये फंस गए हैंं। सफेदपोश परेशान है कि कहीं श्याम बोहरा उनका नाम पुलिस के सामने ना उगल दे। अब तक पुलिस की पूछताछ में 50 ऐसे नामों का खुलासा हुआ है जो श्याम बोहरा के साथ डीलिंग करते थे। इनमें कई ऐसे नेता शामिल हैं जो सत्ता के साथ अपनी पहचान रखते हैं। पुलिस ठोस सबूतों के आधार पर अब इन पर कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

नोएडा में पकड़े जाने के बाद मिली थी जमानत
आगरा से गिरफ्तार होने से पहले सट्टा किंग श्याम बोहरा नोएडा में 20 अप्रैल 2018 की रात को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसे जमानत मिल गई। नोएडा से निकलकर उसने आगरा में एक बार फिर से सट्टे का धंधा शुरू कर दिया। इस बार आॅन लाइन के साथ और फीफा फुटबॉल विश्व कप भी करोड़ों के दांव लगा रहा था। पुलिस ने इस बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस बार उसपर कई ऐसी धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें जमानत मिलना आसान नहीं है। श्याम बोहरा पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है। वहीं उसके परिवार के सदस्यों को भी इस बार आगरा पुलिस ने आरोपी बनाया है।

रोजाना होता था करोड़ों का कारोबार
श्याम बोहरा द्वारा रोजाना करोड़ों रुपये का सट्टे का खेल खिलाया जा रहा था। पुलिस को मिली जानकारी में ये पता लगा है कि एक दिन में करीब चार करोड़ रुपये का धंधा हो रहा था। बेईमानी के इस धंधे में अब कई सफेदपोशों का पैसा फंसा है और वे अब बच निकलने का रास्ता ढूंढ़ रहे हैं।

संरक्षण दे रहे नेता
श्याम बोहरा का संरक्षण नेता और अधिकारी कर रहे थे। कुछ ही सालों में वह आॅनलाइन सट्टे के एक्सचेंज का खिलाड़ी बन गया। श्याम वोहरा का बेटा एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ता है, उसके बेटे ने सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ फोटो अपलोड किए थे। एक फोटो वायरल हो गया। शेष डिलीट कर दिए गए थे। जो फोटो वायरल हुआ है वह मुंबई के फाइव स्टार होटल में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी के साथ था उसे भी डिलीट कर दिया गया।

Updated on:
3 Aug 2018, 6:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक