- Ekadashi पर चांदी के हिंडोले में विराजमान होंगे मनकामेश्वरनाथ -सिर्फ आगरा में महादेव को झूला झुलाते हैं उनके प्रिय गण -महंत योगेश पुरी ने किया भक्तों से दर्शन करने का आह्वान
आगरा। सावन का आखिरी सोमवार (Sawan Somvar) 12 अगस्त को है। सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का रेला है। शहर के बीच में स्थित श्रीमनःकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar mandir) की खूब मान्यता है। सोमवार (Somwar) को दर्शन करने के लिए भक्त मंदिर के बाहर रात्रि में ही डट जाते हैं। मंदिर के कपाट खुलते ही बाबा मनकामेश्वरनाथ के दर्शन को उमड़ पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें
चाँदी के हिन्डोले में विराजमान होंगे
सावन के सोमवार से एक दिन पहले यानी 11 अगस्त 2019 रविवार (एकादशी) को बाबा मन:कामेश्वर नाथ जी श्रावण मास के अवसर पर चाँदी के हिन्डोले में विराजमान होंगे। भगवान शंकर के प्रिय गण वीरभद्र व काल भैरव जी झूला झूलाएंगे। भोले बाबा के ऐसे अनुपम दर्शन शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें
दर्शन का समय
श्रीमनःकामेश्वर मंदिर मंहत योगेश पुरी ने बताया कि पूरे देश में सिर्फ आगरा में ही महादेव को कालभैरव और वीरभद्र झूला झुलाते हैं। एकादशी का दिन है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में एकदशी का खास महत्व है। लोग व्रत रखकर पुण्यलाभ कमाते हैं। श्रीमनःकामेश्वर के दर्शन से यह लाभ कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे 12 अगस्त को शाम पांच से रात्रि 11 बते तक भोले बाबा को चांदी के हिंडोले में झूला झूलते हुए दर्शन करें। ऐसे दर्शन साल में सिर्फ एक बार होते हैं।
यह भी पढ़ें