
बच्चा चोरों की अफवाह, धरपकड़ के बीच बच्चे की हत्या
मथुरा। बच्चा चोरों की बात, दहशत और धरपकड़ के बीच एक ऐसी घटना हो गई है जिससे इस मामले के बिगड़ने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गई है। राया क्षेत्र में दो साधुवेशधारी युवकों को बच्चा चोरी होने की आशंका में पकड़ा था। वहीं कोसीकला क्षेत्र में एक साधु के बोरे से बच्चा बरामद किया गया था। अभी इन घटनाओं से लोगों का ध्यान हटा नहीं था कि एक बेहद दुखद और बड़ी घटना हो गई।
गुरूवार को थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरूदेव मंदिर के सामने खेत में पांच साल के मासूम का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना दूरदराज तक फैल गई। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर आशंकित हो उठे हैं। पांच साल के मासूम की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- फसल में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत
दरअसल पांच साल का मासूम दोपहर 12 बजे से लापता था। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस के आलावा आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। घटना स्थल का गहनता से मुआयना किया। पोस्टमार्ट के बाद कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कोई कह रहा था कि बच्चा चोर गैंग बच्चों की किडनी निकाल रहा हैं तो कोई कह रहा था आंखें नौंच लेता है। पुलिस प्रशासन के लिए दहशत के इस माहौल को रोकना बड़ी चुनौती होगी।
Published on:
8 Aug 2019, 7:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.