30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फसल में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत

किसान ने अपने खेत में आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खुले बिजली के तार बिछा रखे थे। उसमें एलटी लाइन का बिजली करंट छोड़ रखा था। इस लापरवाही ने दूसरे किसान की जान ले ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 6:47 PM IST

farmer

फसल में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत

एटा। खेत में खुले तार छोड़ना जानलेवा हो सकता है। ऐसा ही एक मामला एटा से सामने आया है। खेत में पानी लगाने गए किसान की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने खेत में खुले तार बिछाने वाले दूसरे किसान के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर से यूपी की इस जेल में शिफ्ट किए गए 30 खूंखार कैदी, विशेष विमान से पहुंचे

क्या है मामला

जनपद एटा के थाना जशरथपुर क्षेत्र के अंतर्गत परधनापुर गांव में एक किसान की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। किसान ने अपने खेत में आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खुले बिजली के तार बिछा रखे थे। उसमें एलटी लाइन का बिजली करंट छोड़ रखा था। यह लापरवाही एक दूसरे किसान हरिश्चंद्र शाक्य को उस समय भारी पड़ गयी जब किसान को पानी लगते वक्त तार छू जाने से किसान की मौत हो गई। किसान हरिश्चंद्र अपने खेत में पानी लगाने गया था तभी पानी लगा रहे किसान के सिर में तार छू जाने से करंट लग गया। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- राखी सावंत बोलीं धारा 370 हटाए जाने में मेरा हाथ, इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ले पाए ये निर्णय, देखें वीडियो

सूचना मिलने पर गांव में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जब पुलिस को सूचना देनी चाही तो बीएसएनएल नेटवर्क की सेवाएं ध्वस्त होने के कारण पुलिस को सूचना देर से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश