आगरा

यहां बिकती हैं दुल्हन, क्या खरीदेंगे

शहर में शादी कराने वालों का गिरोह सक्रिय है। मध्य प्रदेश से खरीदकर लाई जा रहीं दुल्हन।

2 min read
May 28, 2018
dulhano ki mandi

आगरा। यहां रिश्ते तय नहीं होते, नाहीं दूल्हे दुल्हन का मेल देखा जाता है, बस देखा जाता है, तो पैसा। आप पर पैसा है, तो दुल्हन भी मिलेगी, वो भी आपकी पसंद की। चौंकिए मत, से सच्चाई है। ऐसा ही मामला सामने आया फतेहपुर सीकरी में, जहां मध्य प्रदेश से 45 हजार रुपये में खरीदकर दुल्हन को लाया गया, लेकिन जब दुल्हन ने देखा, कि दूल्हे की उम्र ज्यादा है, तो उसने दूल्हे के साथ रहने से इंकार कर दिया। इसके बाद पैसे लौटाने की बात आई, तो मामला पुलिस थाने में जा पहुंचा।

इस तरह फंसाते हैं जाल में
दुल्हन की खरीद फरोख्त कराने वाले गिरोह सक्रिय हैं। उनके निशाने पर एेसे गरीब परिवार होते हैं, जिसमें मां-बाप बेटियों की शादी नहीं कर पाते। गिरोह के गुर्गे मददगार बनकर एेसे परिवार से मेलजोल बढ़ाते हैं। बेटी का अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर सौदा करते हैं।

ये भी पढ़ें

योगी आदित्यनाथ ने बताया उत्तर प्रदेश में क्यों हो रहा निवेश, देखें वीडियो

लड़कियों की कमी
शहर में सक्रिय इस गिरोह के गुर्गों के ऐसे परिवारों को टार्गेट करते हैं, जहां शादी नहीं हो रही है। बता दें कि लड़कियों का अनुपात प्रति हजार साढ़े आठ सौ के लगभग है। अच्छे परिवार के लड़के भी कुंवारे रह जा रहे हैं। गिरोह एेसे ही परिवार को जाल में फंसाते हैं। वे दुल्हन के लिए आने वाले परिजन से मोटी रकम एेंठते हैं।

ये है मामला
थाना क्षेत्र के ग्राम रोझोली से डायल 100 पर सूचना दर्ज कराई गई कि गांव में देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं की ग्रामीणों द्वारा पिटाई की जा रही है। सूचना पर पुलिस मे हड़कंप मच गया। आनन फानन में थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची, लेकिन मामला तो कुछ और ही निकला। गांव के दशरथ के पुत्र कर्मवीर की शादी मध्यप्रदेश के थाना शिवपुरी के गांव भाटी में हुई है। कर्मवीर की मां मुन्नी से गांव के ही रमन सिंह ने अपने पुत्र बच्चू की पैसा देकर शादी कराने की बात की। मुन्नी, बच्चू के साथ शिवपुरी के गांव भाटी गयी और वहां एक युवती को देखकर शादी के लिये 45000 हजार रुपये में मामला तय कर दिया। भाटी गांव का ही एक युवक अजय पुत्र राम सिंह लोधी काफी समय से जैंगारा में रहकर मजदूरी कर रहा है। इस मामले में वह भी साथ गया था।

रुपये वापस करने को लेकर मारपीट
युवती के परिजनों ने बच्चू की उम्र ज्यादा होने के चलते रिश्ता करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर बच्चू के पिता रमन ने मुन्नी व दशरथ से अपने 45000 रुपये वापस मांगे। मुन्नी देवी ने 23000 हजार रुपये गत दिवस वापस कर दिये थे, रविवार को पैसे के तगादे पर कहा सुनी के बाद मारपीट हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अजय, बच्चू, कर्मवीर को हिरासत में ले लिया है। दूरा चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह के अनुसार मामला केवल रुपयों के लेनदेन में मारपीट का है।

ये भी पढ़ें

गेट खोलने अनुमति का इंतजार, दो माह से अटकी सडक़.. देखें पूरा मामला!
Published on:
28 May 2018 10:25 am
Also Read
View All