12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं
योगी आदित्यनाथ ने बताया उत्तर प्रदेश में क्यों हो रहा निवेश, देखें वीडियो
Play video

योगी आदित्यनाथ ने बताया उत्तर प्रदेश में क्यों हो रहा निवेश, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं जिले में चल रही योजनाओं की सघन समाक्षा की।

Google source verification

बदायूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारी निवेश क्यों हो रहा है। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। विधायक और सांसदों से कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

 

कानून व्यवस्था में सुधार

पत्रकारों से बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरी है, जिसकी वजह से भारी मात्रा में निवेश आ रहा है। सरकार संगठित अपराध के खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही कर रही है। थानों औऱ तहसीलों को जनता के प्रति संवेदनशील बनाकर जनता के कार्यो को समयबद्ध तरीके से कराना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए बड़ी संख्या में वाहन दिए गए हैं, जिसकी वजह से लूटमार की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। एक वर्ष में अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बदायूँ दौरे पर निर्धारित समय 2:10 बजे से करीब पौने दो घण्टे की देरी से पहुंचे। पुलिस लाइंस में योगी आदित्यनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद योगी सीधे कलक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए, जहाँ उन्होंने जिले के आला अधिकारियों के साथ विकास कार्यो और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत चल रही केंद्र और राज्य की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा

उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं में चल रही योजनाओं की समाक्षा की। उन योजनाओं को कैसे आगदे बढ़ाया जाए, कानून व्यवस्था और ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा की। 76 ग्रामों को संतृप्त करने का प्रयास किया है। हमारे जनप्रतिनिधि और अधिकारी गांवों में जाकर पुनः देखेंगे। केन्द्र और प्रदेश सरकार ने विकास की योजनाओं को प्रारंभ किया है। कार्य की गुणवत्ता के लिए निर्देश दिया गया है।