आगरा

Shravan Month 2019: महादेव को प्रसन्न करने का रामबाण उपाय है ये, सावन में एक बार जरूर करें, बड़ी से बड़ी विपत्ति टल जाएगी…

Shravan Month (सावन 2019) का महीने रुद्राभिषेक के लिए सर्वोत्तम है इसलिए पूरे महीने में इसे एक बार जरूर करें। जानें रुद्राभिषेक की विधि और लाभ।

2 min read
Jul 17, 2019
Sawan 2019

सावन के महीने को शिव का महीना कहा जाता है इसलिए इस माह का एक एक दिन शिवमय है। पूरे माह भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना होती है। देश के तमाम हिस्सों से कांवड़ यात्रा शुरू की जाती है। भक्त तरह तरह के जतन कर महादेव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने की कोशिश करते हैं। आज 17 जुलाई से सावन शुरू हो चुका है। यदि आपके घर में भी कुछ विषम परिस्थितियां हैं, जिनके कारण आप अक्सर परेशान होते रहते हैं, तो इसके समाधान के लिए सावन का महीना सर्वोत्तम है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि किसी भी तरह की परेशानी से निजात पाना है तो सावन में एक बार रुद्राभिषेक जरूर करें।

पूरे माह में कभी भी कर सकते हैं
रुद्राभिषेक यानी शिव का अभिषेक। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र कहते हैं कि वैसे तो रुद्राभिषेक किसी भी दिन किया जा सकता है, लेकिन कुछ खास दिन जो महादेव को समर्पित हैं, उनमें इसे कराना बेहतर होता है। जैसे किसी भी सोमवार, शिवरात्रि, प्रदोष आदि। चूंकि सावन का तो पूरा माह ही शिव को समर्पित होता है, ऐसे में इस महीने में दिन की बाध्यता नहीं होती। पूरे सावन में किसी भी दिन रुद्राभिषेक किया जा सकता है। रुद्राभिषेक को भगवान शिव को प्रसन्न करने का रामबाण कहा जाता है।

हर समस्या के लिए अलग वस्तु से होता है रुद्राभिषेक
मंत्र उच्चारण के साथ जल, दूध, पंचामृत, शहद, गन्ने का रस, घी या गंगाजल से अभिषेक किया जाता है। शास्त्रों में अलग—अलग समस्याओं के लिए अलग—अलग वस्तु से महादेव के अभिषेक का जिक्र है। इसके लिए आप किसी भी जानकार पंडित को अपनी समस्या बताकर सलाह ले सकते हैं। रुद्राभिषेक किसी पंडित की मदद से ही करें ताकि कार्य विधिविधान के साथ हो।

बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान है रुद्राभिषेक
मान्यता है कि रुद्राभिषेक से घर की पुरानी बीमारियां, आर्थिक संकट और अन्य कोई भी बड़ी से बड़ी परेशानी दूर हो जाती है। जिनकी संतान न हो उन्हें संतान सुख मिलता है। धन, वैभव और यश प्राप्त होता है।

Published on:
17 Jul 2019 10:39 am
Also Read
View All

अगली खबर