आगरा

लाइसेंसी राइफल साफ करते समय चली गोली सर के पार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर मौत

Software engineer son of retired army man shot dead आगरा में सेमी-ऑटोमेटिक राइफल साफ करते समय दर्दनाक हादसा हो गया जब एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गोली लग गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।‌ घटना के समय महिला घर में अकेली थी।
2 min read
Nov 28, 2025
रोते बिलखते परिजन (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

Software engineer son of retired army man shot dead आगरा में राइफल साफ करते समय चली गोली से दर्दनाक हादसा हो गया। जब सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पत्नी ने देखा कि पति खून से लथपथ हैं। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना सदर क्षेत्र की है।

सेमी ऑटोमेटिक राइफल साफ करते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के आगरा के राजपुर चुंगी पन्ना पैलेस निवासी ज्ञानेश शर्मा (42) सुबह छत पर बैठकर राइफल साफ कर रहे थे। सेमी ऑटोमेटिक लाइसेंसी राइफल साफ करते समय अचानक गोली चल गई और उनके सिर पर लगी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी छत पर पहुंची तो सामने खौफनाक दृश्य था। ज्ञानेश खून से लथपथ छत पर पड़ा हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। हादसे के बाद घर में रोना पीटना मच गया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर सेमी ऑटोमेटिक राइफल साफ कर रहा था

ज्ञानेश शर्मा के पिता रिटायर्ड फौजी सत्यदेव शर्मा है। जिन्होंने ब्राह्मण महासभा की स्थापना की थी। जबकि ज्ञानेश शर्मा सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और इस समय 'वर्क फ्रॉम होम' पर थे। घर में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं. परिजनों के अनुसार ज्ञानेश के पिता सत्यदेव और मां बगल में गमी में शामिल होने के लिए गए थे, जबकि दोनों बेटे स्कूल में थे‌। घटना के समय घर पर पत्नी अकेले थी। जो नीचे काम कर रही थी।

गोली की आवाज सुनकर पत्नी छत पर गई

गोली की आवाज सुनकर ऊपर पहुंची पत्नी ने देखा कि ज्ञानेश खून से लथपथ पड़े हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
28 Nov 2025 05:19 pm
Published on:
28 Nov 2025 05:19 pm