आगरा

सपा-बसपा गठबंधन अब इस उपचुनाव में भाजपा को देगा बड़ी टक्कर

सपा की जीत से भाजपा की बड़ी मुश्किलें, भाजपा को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी
2 min read
Mar 10, 2018
BJP, Bharatiya Janata Party, Samajwadi Party, SP, Bahujan Samaj Party, BSP, Election, Block Chief, Gorakhpur By Election 2018, SP and BSP alliance, Jila  panchayat, Jila  panchayat by election, Politicaal News, Gorakhpur and Fulpur, bye-elections, bye-elections, Rajesh Mishra, Bijendra Singh, Bithari Block Pramukh by-election, Mayawati, Akhilesh Yadav

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव के नतीजे कुछ अच्छा संकेत देने वाले नहीं रहे। आगरा में दो जगहों पर हुए उपचुनाव में जैतपुर में करारी शिकस्त मिली, तो एत्मादपुर में महज एक वोट से जीत हासिल हुई। इन नतीजों को देखते हुए आने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी में नई जान फूंक दी है। अब गठबंधन का असर इस चुनाव में देखने को मिल सकता है। आगरा में जल्द जिला पंचायत अध्यक्ष का उपचुनाव होना है।

पर्चा खरीदना किया शुरू
जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए पर्चा खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति राजपाल यादव ने पर्चा का सेट खरीदा तो राजनीति में गरमी और बढ़ गई। इससे पहले भाजपा समर्थित दावेदारों ने पर्चा का एक एक सेट खरीदा है। ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव के बाद अब जिला पंचायत के उपचुनाव में कांटे की टक्कर का अंदाजा लगाया जा रहा है।

भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव हुआ फेल
बता दें कि जैतपुर कलां में भारतीय जनता पार्टी समर्थित दावेदारों ने ब्लॉक प्रमुख के पद से सपा को अपदस्थ करने को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिसके बाद यहां हुए चुनाव में ये दांव उल्टा पड़ गया। सपा की जबरदस्त जीत से भाजपाईयों में खलबली मच गई।

भाजपा ने दिया था अविश्वास प्रस्ताव
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी समर्थित सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जो पास हुआ था। इसके बाद कुशल यादव को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। सूत्र बताते हैं कि कुशल यादव के पति राजपाल यादव द्वारा फिर से चुनाव में टक्कर देनी योजना से भाजपाईयों को अपनी रणनीति दोबारा से बनानी पड़ रही है। राजपाल यादव अपने सदस्यों को एकजुट करने में जुट गए हैं। वहीं भाजपा समर्थित सदस्य शहर से बाहर टूर के लिए भेज दिए गए हैं।

Published on:
10 Mar 2018 10:12 am