22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को मिली हार, सपा प्रत्याशी विमला यादव जीती
Play video

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को मिली हार, सपा प्रत्याशी विमला यादव जीती

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को मिली हार

Google source verification

मऊ

image

Sarweshwari Mishra

Mar 10, 2018

मऊ. यूपी के मऊ जिला के बड़राव ब्लॉक में प्रमुख पद के उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां बीजेपी की गीता पटेल ब्लॉक प्रमुख थी। इनके खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने 8 नवम्बर 2017 को अविश्वास प्रस्ताव लाकर ब्लॉक प्रमुख पद से हटा दिया गया था। शुक्रवार को हुए ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए उपचुनाव में विमला यादव ने बीजेपी प्रत्याशी गीता पटेल को 14 मतों से हरा दिया। ब्लॉक क्षेत्र में कुल 91 बी़डीसी सदस्य है। सभी बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया । बिमला यादव को 52 मत मिले थे तो वही बीजेपी की गीता पटेल को कुल 38 मत मिले एक मत अवैध रहा ।

 

 

बता दें कि बडराव ब्लॉक हमेशा से राजनीतिक चर्चा का केन्द्र बिन्दू रहा है। क्योंकि इस ब्लॉक में हमेसा से ही दो राजनीतिक घरानों का कब्जा रहा है। बीजेपी की तरफ से डॉक्टर एच एन सिंह की बहू गीता पटेल इस ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख थी जिनके खिलाफ में बीडीसी सदस्यों ने 8 नवम्बर 2017 को अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाने का काम किया था। जिसके बाद से यहां की राजनीति में एक बार फिर चर्चा शुरु हो गया था। अविश्वास प्रस्ताव के बाद एक बार एचएन सिंह ने अपनी बूह को प्रत्याशी बनाया । तो वही से सपा से लम्बे समय से राजनीति करने वाले दो बार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे विघुत प्रकाश यादव का राजनीतिक घरना रहा है, इनकी बहू बिमला यादव ने गीता पटेल के खिलाफ में अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटावाने का काम किया था ।