आगरा

कैराना उपचुनाव पर सपा नेता का बड़ा बयान, शुरू हो गए भाजपा के बुरे दिन

सपा नेता रामगोविंद चौधरी पहुंचे आगरा, भाजपा पर साधा निशाना बोले कर्नाटक से पहले यूपी में मिली करारी हार

2 min read
May 21, 2018
कैराना उपचुनाव पर सपा नेता का बड़ा बयान, शुरू हो गए भाजपा के बुरे दिन

आगरा। कैराना और नूरपुर के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सोमवार को कैराना, नूरपुर चुनाव के लिए पहुंचे। इस बीच वे आगरा में पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। रामगोविंद चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक में हुई किरकिरी पर तंज कसा। वहीं 2019 के चुनाव के लिए उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट हो रहा है। जनता किसी एक को समर्थन देगी तो भाजपा का पत्ता साफ हो जाएगा।

जनप्रतिनिधियों को खरीदने की कोशिश
हाल ही में हुए कर्नाटक चुनाव में भाजपा की सरकार नहीं बन सकी। सपा नेता रामगोविंद ने इस पर करारा हमला किया है। रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर आरोप लगाए कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करती है लेकिन, कर्नाटक में जनप्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त की कोशिश की गई। सरकार बनाने के लिए भ्रष्टाचार की कोशिश की गई, जो नाकामयाब रही। कर्नाटक से पहले भाजपा के बुरे दिन शुरू हुए थे। यूपी के मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा चुनाव हारी।

ये भी पढ़ें

बंगले को लेकर अखिलेश ने राज्य संपत्ति विभाग को लिखा पत्र, सरकारी आवास खाली न करने की बताई मजबूरी

युवा नौकरी के लिए भटक रहे
केंद्र सरकार हर वादे पर विफल रही है। देश के नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया गया था। दो करोड़ नौकरियां देने की बात प्रधानमंत्री ने की थी। लेकिन, युवा बेराजगार हैं नौकरी के लिए भटक रहे हैं।

देश का संविधान खतरे में है
रामगोविंद चौधरी ने कहा कि 2019 के चुनाव के लिए विपक्ष एक जुट हो रहा है। देश का संविधान खतरे में है। इसलिए विपक्ष को एकजुट होना पड़ रहा है।

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों को दिया झटका
सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत डीजल की कीमतों को कम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैराना और नूरपुर में भाजपा की हार तय है।

ये भी पढ़ें

अब यह सुपरस्टार शुरू करेगा नए फील्ड में अपना कॅरियर
Published on:
21 May 2018 04:52 pm
Also Read
View All