2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब यह सुपरस्टार शुरू करेगा नए फील्ड में अपना कॅरियर

फिल्म 'रेस 3' के साथ सलमान खान का डिस्ट्रीब्यूशन में कदम!

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

May 21, 2018

Jaipur

अब यह सुपरस्टार शुरू करेगा नए फील्ड में अपना कॅरियर

जयपुर .सलमान खान मल्टीटैलेंटेड हैं। वह महज एक सुपरस्टार नहीं हैं, बल्कि निर्माता और यहां तक कि एक अच्छे गायक भी हैं। इन सब के बाद अब सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' के साथ डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र अपना कदम रखने जा रहे हैं।

ट्रेड से जुड़े सूत्रों की मानें तो अगर बिज़नेस के मायने से सोचें तो सलमान की कंपनी द्वारा उठाया गया यह एक बड़ा कदम है, क्योंकि सलमान अभी तक कई बड़ी फ़िल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं जिसमे 2015 की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी शामिल है और अब डिस्ट्रीब्यूशन के नए कदम के साथ सलमान फिल्मों की विस्तृत पहुंच में अपना महत्वपूर्ण पक्ष रख सकेंगे। बता दें 'रेस 3' ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होने जा रही है।
पिता सलीम खान रखेंगे नजर
सूत्रों के मुताबिक, 'रेस 3' को सलमान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा वितरित किया जाएगा और उनके पिता सलीम खान व्यक्तिगत रूप से फिल्म के वितरण पहलू को देखेंगे। दिलचस्प बात है कि सलमान और रमेश तौरानी के अलावा सुपरस्टार की मां सलमा खान भी फिल्म की निर्माता हैं। सूत्रों का कहना है कि चूंकि सलमान के पास वितरण पक्ष से जुड़ी बारीकी पर ध्यान देने का वक़्त नहीं होगा लिहाजा सलीम खान वितरण से जुड़ी हर चीज पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देंगे। अभिनेता इस बात से खुश हैं कि उनके पिता इस चीज़ पर ध्यान देने वाले हैं, क्योंकि सलीम खान के पास फिल्म इंडस्ट्री का गहन अनुभव है।

सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस फ़िल्म 'लवरात्रि' का भी निर्माण कर रहा है, जिसके जरिये सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। सलमान की कंपनी इस फिल्म को भी डिस्ट्रीब्यूट करेगी या नहीं, इस पर बात करना अभी जल्दबाजी होगी। 'रेस 3' के अलावा सलमान 'भारत' में व्यस्त हैं जिसे 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' फेम निर्देशक अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं।