आगरा

आधे शहर की बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग

12 घंटे से अधिक हुआ समय, अभी नहीं कोई उम्मीद
2 min read
Apr 12, 2018
electricity stopped
electricity stopped

आगरा। तेज बारिश और तूफान ने शहर की विद्युत व्यवस्था को भी ध्वस्त कर दिया है। 12 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी आगरा की विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी। शहर की कई पॉश कॉलानियों तो रात भर अंधकार में छाईं रहीं। सुबह तक उम्मीद थी, लेकिन 9.30 तक भी बिजली के न आने से लोग परेशान हो गए। कई क्षेत्रों में तो पानी को लेकर जूझते नजर आए।

ये भी पढ़ें -

बिगड़ गया रुटीन
सुबह के समय स्कूल बच्चे जाते हैं, तो वहीं लोगों का आॅफिस जाने का समय होता है। ऐसे में बिजली गुल होने से घर का पूरा रुटीन ही बिगड़ गया। न तो घर में पानी आ रहा था और नाहीं अन्य इलेक्ट्रोनिक सामान चल रहे थे। रातभर बत्ती गुल रहने से इन्वेर्टर भी ठप हो गए। घरों में अंधेरा छा गया। बोदला के शास्त्रीपुरम, सिकंदरा , दहतोरा, फ्रेंडस पुरम, नारायण बिहार कॉलोनी, सुलभ पुरम के साथ शहर की तमाम बड़ी कॉलोनियों की बत्ती सुबह 9.30 बजे तक सुचारू नहीं हो सकी। हालांकि टोरंट पावर द्वारा कुछ कस्टुमर के मोबाइल पर जो मैसेज भेजे गए, उसमें सुबह तक बिजली सुचारू होने की जानकारी दी गई, लेकिन कोई समय नहीं बताया गया।

ये भी पढ़ें -

ताजमहल पर शाहजहां का उर्स 13 अप्रैल से हो रहा शुरू, इस बार चढ़ेगी 1111 मीटर लंबी चादर

नहीं मिली जानकारी
वहीं विद्युत आपूर्ति सुचारू होने की जानकारी के लिए लोगों द्वारा टोरंट पावर के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी लेने के लिए फोन किया गया, तो यहां फोन भी नहीं लग रहा था। किसी टोरंट का हेल्पलाइन नंबर गलत बता रहा था, तो कभी रिंग नहीं जा रही थी। परेशान लोगों द्वारा कुछ जगह टोरंट के कार्यालयों में जाकर जानकारी प्राप्त करना चाही, लेकिन वहां से भी उन्हें कुछ स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका।

ये भी पढ़ें -

Published on:
12 Apr 2018 09:40 am