आगरा

surya grahan 2019 प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर के कपाट आज बंद हो जाएंगे

महंत योगेशपुरी ने बताया कि मनकामेश्वर मंदिर के कपाट 7.30 बंद हो जाएंगे। 26 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे खुलेंगे।

less than 1 minute read
Dec 25, 2019
Sawan 2019 एकादशी पर Mankameshwar mandir में महादेव को झूला झूलाएंगे वीरभद्र और कालभैरव,Sawan 2019 एकादशी पर Mankameshwar mandir में महादेव को झूला झूलाएंगे वीरभद्र और कालभैरव,Sawan 2019 एकादशी पर Mankameshwar mandir में महादेव को झूला झूलाएंगे वीरभद्र और कालभैरव

आगरा। सूर्यग्रहण (surya grahan 2019) के कारण आगरा के मंदिरों के खुलने और बंद होने के समय बदल दिया गय है। प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर के कपाट 25 दिसम्बर को 25 दिसम्बर, 2019 को शाम 7.30 बंद हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें

26 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे खुलेंगे कपाट

मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि 26 दिसंबर 2019 को पौष अमावस्या को सूर्यग्रहण है, जो सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। सूर्यग्रहण सुबह 8.19 बजे शुरू होकर सुबह 10.58 बजे तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर 2019 को रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ हो जाएगा। इस अवसर पर श्री मनकामेश्वर मठ मन्दिर के द्वार सायं 7.30 बजे सम्पूर्ण पूजा आरती कर बन्द कर दिए जाएंगे। 26 दिसम्बर 2019 को दोपहर 12 बजे शुद्धिकरण पश्चात भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। उन्होंने भक्तजनों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय पर ही दर्शन के लिए आएं।

यह भी पढ़ें

बांके बिहारी मंदिर का समय

25 दिसम्बर, 2019 को श्री बांके बिहारी जी के दर्शन बुधवार रात्रि 7:40 बजे के बाद नहीं हो सकेंगे। 26 दिसम्बर, 2019 को अपराह्न 1:00 बजे कपाट खुलेंगे। राजभोग आरती 3:40 बजे होगी। शाम को 6:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

Published on:
25 Dec 2019 10:30 am
Also Read
View All