28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / वास्तु दोष मिटाने, सुखशांति और समृद्धि के लिए घर में लेकर आएं Christmas Tree..जानिए हैरान कर देने वाली खूबियां…

वास्तु दोष मिटाने, सुखशांति और समृद्धि के लिए घर में लेकर आएं Christmas Tree..जानिए हैरान कर देने वाली खूबियां…

वास्तुशास्त्री डॉ. अरविंद मिश्र से जानें Christmas Tree से जुड़ी तमाम बातें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 24 Dec 2019, 1:10 PM IST

आगरा। हर साल 25 दिसंबर को Christmas Day मनाया जाता है। ये विशेष तौर पर ईसाई समुदाय के लोगों का त्योहार है। माना जाता है कि इसी दिन जीसस क्राइस्ट यानी प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। जीसस क्राइस्ट को ईश्वर का बेटा माना जाता है। Christmas Tree इस त्योहार का अहम हिस्सा है। काफी समय से क्रिसमस ट्री को सजाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसे सजाने के लिए इसमें रंगीन ब्लब, सांता का गिफ्ट, चॉकलेट आदि लगाए जाते हैं। इसे प्रभु यीशू के आशीर्वाद स्वरूप माना जाता है। इस पेड़ को तमाम लोग अपने घर में नववर्ष के पहले सप्ताह तक लगाते हैं इसके बाद इसे हटा दिया जाता है। ज्योतिषाचार्य व वास्तुशास्त्री डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि क्रिसमस ट्री समृद्धि का द्योतक होने के साथ घर के वास्तु दोषों को दूर करने में कारगर है। इस लिहाज से अन्य लोग भी इसे शुभता के तौर पर घर में लेकर आएं तो तमाम लाभ मिल सकते हैं। जानिए इसकी खूबियां।

ये है नववर्ष के पहले सप्ताह तक रखने का महत्व
वास्तुशास्त्री डॉ. अरविंद मिश्र के अनुसार क्रिसमस ट्री में लगे गिफ्ट व चॉकलेट आदि संपन्नता के प्रतीक हैं। वहीं रंग बिरंगी लाइट लगाने का उद्देश्य है कि आपका जीवन नया वर्ष भी इसी तरह जगमग होता रहे। यीशू के जन्मदिन के मौके पर इसे उनके आशीर्वाद स्वरूप घर में लाया जाता है। वहीं नववर्ष के प्रारंभिक सप्ताह तक इस शुभकामना के साथ लगाया जाता है कि आपका नववर्ष भी खुशहाल और संपन्न रहे।

यह भी पढ़ें:अटल स्मृति: अटल बिहारी वाजपेयी की भाषा और कार्यशैली के दीवाने थे विपक्षी नेता, पंडित नेहरू ने की थी तारीफ...

वास्तुदोष करता दूर

डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक वास्तु के लिहाज से क्रिसमस ट्री को घर में रखने से वास्‍तु संबन्धी दोष दूर होते हैं। घर के क्लेश खत्म होते हैं। रिश्तों में मिठास आती है। वहीं घर की नकारात्मक उर्जा समाप्त होती है। अगर आप असली क्रिसमस ट्री रखें तो ये ये सेहत के लिहाज से लाभकारी होगा। ये आपके घर के वातावरण को शुद्ध करने का काम करता है। इससे घर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन रहेगी और कार्बन डाईऑक्साइड बाहर निकलेगा।

रखते समय दिशा का रखें ध्यान
कुछ लोग खूबसूरती के लिहाज से इसे घर के मुख्य द्वार पर रख देते हैं, लेेेेकिन इससे आपको लाभ नहीं मिलेगा। मुख्य द्वार पर रखा क्रिसमस ट्री घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवेश करने से रोकता है। बेहतर होगा कि आप इसे घर की उत्तर दिशा में रखें। यदि संभव न हो तो उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व में रख सकते हैं।