आगरा

Coronavirus आगरा मेयर की मांग, स्थिति सामान्य होने तक ताजमहल सहित देश के सभी स्मारक रहें बंद

बीच आगरा के मेयर नवीन जैन से आगरा सहित देश के तमाम स्मारकों को स्थिति सामान्य होने तक बंद करने की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2020, 9:40 PM IST
Coronavirus आगरा मेयर की मांग, स्थिति सामान्य होने तक ताजमहल सहित देश के सभी स्मार्क रहें बंद
Coronavirus आगरा मेयर की मांग, स्थिति सामान्य होने तक ताजमहल सहित देश के सभी स्मार्क रहें बंद

आगरा। एक ही परिवार के छह लगों में कोरोना वायरस मिलने के बाद दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन भी लगातार संभावित स्थिति से निपटने के लिए बैठक कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है, नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। इस बीच आगरा के मेयर नवीन जैन से आगरा सहित देश के तमाम स्मारकों को स्थिति सामान्य होने तक बंद करने की मांग की है।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को लिखा पत्र

आगरा से मेयर नवीन जैन ने इस बाबत केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को पत्र लिखा है। मेयर ने मांग की है कि 15 दिनों के लिए पूरे देश के स्मारकों को बंद कर दिया जाए। स्मारक बंद कर सेनेटाइज करें और स्थिति सामान्य होने पर ही खोले जाएं।

होली मिलन समारोह रद्द
इसके साथ ही होली पर नगर निगम द्वारा आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह भी रद्द कर दिया गया है। मेयर ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में भीड़ के कारण संक्रमण का खतरा है इस वजह से यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

वर्जन

बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं, इससे शहर में कोरोनवायरस के फैलने की संभावना बढ़ गई है। मैं भारत सरकार से ताजमहल सहित देश के सभी ऐतिहासिक स्मारकों को बंद करने का आग्रह करता हूं, जब तक कि स्थिति नियंत्रण में नहीं आती।

नवीन जैन, मेयर, आगरा

Updated on:
6 Mar 2020, 9:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक