20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लाख की अवैध शराब बरामद

बरामद शराब की कीमत 95 लाख रूपये बताई गई है। पुलिस ने पंजाब के रहने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
होली के पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लाख की अवैध शराब बरामद

होली के पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लाख की अवैध शराब बरामद

बरेली। होली का पर्व नजदीक आते है अवैध शराब का धंधा फलने फूलने लगता है और अवैध शराब की तस्करी बढ़ जाती है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ट्रक में लाद कर ले जाई जा रही 900 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत 95 लाख रूपये बताई गई है। पुलिस ने पंजाब के रहने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों का भी पता लगा रही है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी इलाके में एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक से 900 पेटी शराब की बरामद की गई। इस शराब को बिहार और अन्य प्रांतों में बेचने के लिए तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले गुरप्रीत हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ कर इनके और साथियों का पता लगाया जाएगा।