5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर खुराफातियों पर रहेगी पैनी नजर, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

होली का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 6 Mar 2020, 12:20 PM IST

होली पर खुराफातियों पर रहेगी पैनी नजर, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

होली पर खुराफातियों पर रहेगी पैनी नजर, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

बरेली। होली का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है।होली के पर्व को देखते हुए 6 से 12 मार्च तक पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही डीएम और एसएसपी ने पीस कमेटी के लोगों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
नहीं पड़ेगी नई परम्परा
बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि होली के त्यौहार को सभी लोग मिलजुल कर खुशी के साथ मनाये। उन्हांने कहा कि बरेली जनपद गंगा जमनी तहजीब की एक मिसाल है। बरेली एक अच्छा शहर है जिसमें बड़े ही अमन चैन के साथ सभी लोग त्यौहार को मानते है, वैसे ही इस बार भी होली के त्यौहार को अमन चैन के साथ मनाये। उन्होंने कहा कि जुलूस जिस तरह निकलते आ रहे है वैसे इस बार भी निकलने चाहिये, कोई भी नई परम्परा न डाली जाये। उन्होंने कहा कि कुछ चन्द लोग होते है जो अराजकता फैलाने की कोशिश करते है ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। कोई भी किसी तरह की गलत अफवाह ना फैलायें तथा अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की जायेगी। उन्हांने कहा कि यदि कही पर किसी प्रकार समस्या आती हो तो 112 नम्बर डायल करें या सम्बन्धित थाने में सूचना दें। उन्हांने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग गलत मैसेज देते है और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करते है उसकी सूचना सम्बन्धित थानों में अवश्य दें। ऐसे लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कानून का पालन करें
इस अवसर पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि होली का त्यौहार खुशी का त्यौहार है सभी खुशी के साथ मनाये। उन्हांने कहा कि किसी प्रकार का कैमिकल मिलाकर रंग न डाले। उन्हांने कहा कि घर के मुखिया अपने छोटे नाबालिग बच्चों पर नजर जरूर रखे, होली के दिन अपने बच्चों को दो पहिया वाहन न चलाने दें। उन्होंने कहा कि शराब पीकर कोई भी व्यक्ति वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा चल रही है। छात्राओं व महिलाओं पर रंग न डाले। उन्हांने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार चेंकिग चल है आप सभी लोग कानून का अनुपालन स्वयं पालन करते हुये दूसरे लोगों को भी पालन हेतु प्रेरित करें।