आगरा

ताज का दीदार करने आए 70 देशों के राष्ट्र प्रमुख, मुख्य न्यायाधीशों और शांति प्रचारक, देखें वीडियो

2.5 अरब बच्चों के साथ आगे जन्म लेने वाली पीढ़ियों के सुंदर और सुरक्षित भविष्य को बनाने के लिए एक मंच पर विचार विमर्श करेंगे
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 4:15 PM IST
Taj mahal
Taj mahal

आगरा। ताजमहल नायाब है, दुनियां भर में इसके प्रशंसक हैं। जब भी कोई एक बार ताजमहल को देखता है तो वह दूसरी बार ताज आने के लिए उत्सुक रहता है। कुछ ऐसा ही नजारा था, बुधवार को ताजमहल के परिसर में। जब विश्व के मुख्य न्यायाधीशों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने ताज का दीदार किया। एक घंटे तक ताजमहल के हर हिस्से को बारीकी से देखा और ताजमहल की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद किया।

70 देशों के 300 से अधिक लोग पहुंचे
विश्व के मुख्य न्यायाधीशों ने 19वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग के लिए भारत आने वाले क्रोशिया के पूर्व राष्ट्रपति स्टेपान मैसिक, मॉरीशस के राष्ट्रपति अमीनाह गरीब फकीम, त्रिनिदाद और टौबेगो के पांचवे राष्ट्रपति न्यायमूर्ति एंथनी एक्विनास कारमोना, तुबालु के गर्वनर जनरल आयकोबा टी इटालेली, लेसोथे के पूर्व पीएम डॉ.पाकालीथा बी मोसिसिली के साथ तीन देशों की संसद के अध्यक्षगण और मंत्रीगण, थाईलैंड की राजकुमारी डॉ.माम लुआंग राद्रसरी जयंकुरा, ग्रेट ब्रिटेन संसद हाउस आॅफ लॉर्डस की सदस्या हेलेना एन केनेडी और विश्व के 70 देशों के लगभग 300 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, कानूनविद् एवं शांति प्रचारकों ने ताज का दीदार किया।

दिल्ली में करेंगे सामूहिक प्रार्थना
सिटी मांटेसरी स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी और सम्मलेन के मीडिया सचिव ऋषि खन्ना ने बताया कि सभी अतिथि नेशनल स्पिरिचुअल असेम्बली आॅफ बहाईज आॅफ इंडिया दिल्ली के तत्वावधान में लोटस टेंपल में सामूहिक प्रार्थना करने के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। यहां मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी होंगे। ऋषि खन्ना ने बताया कि ताजमहल का दीदार करने के बाद सभी के मन में उत्साह के भाव थे। सभी न्यायाधीशों ने ताजमहल को देखा और डायना बेंच पर फोटोग्राफी कराई। ताज देखने आने वाले अतिथियों ने ताजमहल की जमकर तारीफ की। सभी ने कहा कि ताजमहल कारीगरी का नायाब नमूना है। ताजमहल का दीदार करने की उन्होंने दोबारा भी इच्छा व्यक्त की।

ऋषि खन्ना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए मुख्य न्यायाधीश लखनउ में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 पर 16 से 20 नवंबर तक आयोजित विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 19वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। विश्व के 2.5 अरब बच्चों के साथ आगे जन्म लेने वाली पीढ़ियों के सुंदर और सुरक्षित भविष्य को बनाने के लिए एक मंच पर विचार विमर्श करेंगे। सम्मेलन में अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, बांग्लादेश, बेनिन, भूटान, बोलिविया, बोस्निया एंड हर्जेगोविना, बोत्सवाना, ब्राजील, बुर्कीना फासो, बुरुंडी, कंबोडिया, कैमरून, कोमोरोस, कोस्टारिका, क्रोएशिया, इक्वाडोर इजिप्ट, इरीटिया, घाना, ग्रेट ब्रिटेन, ग्वाटेमाला, गुयाना, इजराइल, जमैका, जापान, सहित अन्य देशों के अतिथि आए हैं।

Updated on:
14 Nov 2018, 4:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक